LIVE

देशभर में मानसून का रुख तेज; बारिश बनी रहमत भी और आफत भी, दिल्ली में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक

आज का मौसम 29 June 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे अधिकांश राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। उत्तर भारत, पश्चिमी और पूर्वी राज्यों में गरज-चमक, आंधी और आकाशीय बिजली के साथ व्यापक वर्षा का दौर शुरू हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और मैदानी इलाकों में बाढ़ और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। ऐसे में यहां देखिए आज के मौसम की ताजा अपडेट्स।

Nilesh DwivediUpdated Jun 29, 2025, 20:27 IST
Follow on Google News
देशभर में मानसून का रुख तेज; बारिश बनी रहमत भी और आफत भी, दिल्ली में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक

देशभर में मानसून का रुख तेज; बारिश बनी रहमत भी और आफत भी, दिल्ली में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक

आज का मौसम 29 June 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): दिल्ली में हुई कल की बरसात ने मौसम को कुछ हद तक सुहावना कर दिया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गाजियाबाद के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के चलते जलभराव देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब मध्य भारत के बाद उत्तर भारत में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। 28 जून की शाम से लेकर अगले 48 घंटों में मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तेज बारिश, आंधी, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

उधर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जो आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। मुंबई समेत महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा, जिससे नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मानसून की जोरदार बारिश आगे भी बनी रहेगी। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और बाढ़ जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है। खासकर तराई और नदी किनारे बसे इलाकों में रहने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

JUN 29, 2025 19:24 IST

अलीगढ़ में भारी बारिश के बाद कई स्थानों में जलजमाव

यूपी के अलीगढ़ जिले में भारी बारिश हुई। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलजमाव देखा गया। सड़के जलमग्न हो गई, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित दिखी। घुटनों तक पानी भरा होने कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
JUN 29, 2025 19:22 IST

दिल्ली में मानसून बारिश

रविवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में जमकर हुई बारिश। बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है। उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आगामी दिनों में भी दिल्ली में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 29, 2025 17:54 IST

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारी बारिश के कारण चेनाब नदी का जलस्तर बढ़ा

JUN 29, 2025 16:45 IST

गाजियाबाद मेंं शुरू हुई बारिश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश होने की संभावना जताई है। शाम होते ही शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम सुहावना होने लगा है।
JUN 29, 2025 15:11 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: IMD ने जारी की बहु मौसम संबंधी चेतावनी

JUN 29, 2025 14:02 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दक्षिण-पश्चिम मानसून की अपडेट

JUN 29, 2025 14:01 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: केरल में मानसून के आगमन, दिल्ली और पूरे देश में इसके आगे बढ़ने की पिछली तिथियां

JUN 29, 2025 12:41 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में मानसून ने समय से 9 दिन पहले दस्तक दी

मानसून ने इस बार दिल्ली में समय से 9 दिन पहले दस्तक दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम में ताजगी और ठंडक घुल गई है। आज मानसून ने राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और सम्पूर्ण दिल्ली को अपने प्रभाव में ले लिया है। इसके साथ ही अब संपूर्ण भारतवर्ष में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिससे विभिन्न राज्यों में वर्षा की गतिविधियां तेज हो गई हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
JUN 29, 2025 12:22 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ

JUN 29, 2025 12:20 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: बिहार के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

JUN 29, 2025 10:48 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आज अलीराजपुर, टीकमगढ़, नीमच, सीहोर, धार, हरदा और बड़वानी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
JUN 29, 2025 10:47 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: इन जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।
JUN 29, 2025 10:45 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: गाजियाबाद में आज का तापमान

गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
JUN 29, 2025 10:44 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
JUN 29, 2025 09:07 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: लगातार बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा

JUN 29, 2025 09:06 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: हिमाचल प्रदेश में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

JUN 29, 2025 08:42 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: ओडिशा के मयूरभंज में लगातार भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हुआ

JUN 29, 2025 08:41 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: करनाल, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

JUN 29, 2025 08:24 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज 29 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ आंधी-तूफान की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिन और रात के समय बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना बन सकता है और गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
JUN 29, 2025 07:40 IST

आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: केरल में ऑरेंज अलर्ट

केरल में भारी वर्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। मूसलधार बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।