देशभर में बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान
उत्तर भारत में आगामी दिनों तक मौसम खुशनुमा बना रह सकता है। IMD ने 31 मई तक दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे कई सीमावर्ती राज्यों में तेज आंधी और बरसात की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी है। वहीं, केरल में मानसून की दस्तक से दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में लगातार तेज बारिश हो रही है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम की गतिविधियां सक्रिय हैं। ऐसे में यहां देखिए आज के मौसम से जुड़ी अपडेट्स।
देशभर में बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान
कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, 28 मई को महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, केरल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं। इसी दरमियान, सिक्किम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने अजब सी करवट ले रखी है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम की ताजा अपडेट्स।
