बिहार के 32 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट, राजस्थान में जमी ओस; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 28 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सिहरन भरी ठंड महसूस होगी। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ वायु प्रदूषण गंभीर बना रहेगा, वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टियां और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी कोहरे की चादर यातायात को धीमा करेगी। उधर, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में ठंड और कुहासे में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कुल मिलाकर, आने वाले दिन देश के कई हिस्सों में मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल।
बिहार के 32 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट, राजस्थान में जमी ओस; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
