LIVE

अब तेजी से लुढ़केगा पारा, जारी होगी शीतलहर की चेतावनी, केरल में जारी हुए अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam 23 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है और सुबह-शाम इसका असर साफ महसूस किया जा रहा है। कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों को चेता दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में शीतलहर और भी ज्यादा तीखी होने वाली है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

Nishant TiwariUpdated Nov 23, 2025, 19:22 IST
अब तेजी से लुढ़केगा पारा, जारी होगी शीतलहर की चेतावनी, केरल में जारी हुए अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

अब तेजी से लुढ़केगा पारा, जारी होगी शीतलहर की चेतावनी, केरल में जारी हुए अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam 23 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloudburst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: ठंड लगातार बढ़ रही है और जल्द ही शीतलहर की चेतावनियां जारी हो सकती हैं। इसी बीच दक्षिण अंडमान सागर के पास एक निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 24 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में और मजबूत होकर दबाव में बदल सकता है। इसके असर से कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आइए जानते हैं आज अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम की स्थिति कैसी रहने वाली है।

NOV 23, 2025 19:21 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मदुरै में भारी बारिश हुई

NOV 23, 2025 19:18 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

NOV 23, 2025 19:17 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल

NOV 23, 2025 19:16 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

NOV 23, 2025 16:21 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आईएमडी मौसम चेतावनी

NOV 23, 2025 16:20 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

NOV 23, 2025 16:20 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

NOV 23, 2025 15:00 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: केरल में चार दिन बारिश की चेतावनी

केरल में अगले चार दिनों में कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। 23 नवंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की में अलर्ट जारी है। 24 नवंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलपुझा, पलक्कड़ और मलप्पुरम अलर्ट पर हैं। 25 नवंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की अलर्ट पर हैं। पलक्कड़ और मलप्पुरम को छोड़कर बाकी सभी जिले 26 नवंबर के लिए फिर से अलर्ट पर हैं।
NOV 23, 2025 14:05 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार को केरल में भारी बारिश, बिजली कड़कने, गरज के साथ बारिश और 40 किमी/घंटे तक की तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। आईएमडी ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के मजबूत होने के कारण अलर्ट बढ़ा दिया है। आईएमडी ने सात जिलों, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम, के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश की चेतावनी दी गई है।
NOV 23, 2025 13:05 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तमिलनाडु में जारी बारिश से जलभराव

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी तमिलनाडु में शुक्रवार दोपहर से तेज बारिश हुई, जो रात तक जारी रही। तिरुनेलवेली और तेनकासी में थमिराबरानी नदी के कैचमेंट एरिया में भी भारी बारिश हुई, जबकि थूथुकुडी में भी काफी बारिश हुई। तिरुचेंदूर में भारी बारिश की वजह से मंदिर परिसर के अंदर पानी भर गया और जमा हुआ पानी मुरुगन मंदिर के पास समुद्र में चला गया। इससे आस-पास के किनारे मिट्टी का कटाव हो गया। तिरुवरूर, थिरुथुराईपूंडी, और नन्निलम में लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। कुड्डालोर जिले में चिदंबरम और आस-पास के इलाकों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरी, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई।
NOV 23, 2025 13:03 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तमिलनाडु के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में रविवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, क्योंकि दक्षिण अंडमान सागर पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इस दौरान कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर और मदुरै जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई के डेल्टा जिलों और पेरम्बलुर, अरियालुर, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जैसे मध्य जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
NOV 23, 2025 11:37 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में बढ़ी ठंड

उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर अचानक बढ़ा दिया है। बरेली, वाराणसी, जौनपुर सहित 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। बरेली में दृश्यता घटकर केवल 50 मीटर रह गई, जबकि काशी में यह 500 मीटर दर्ज की गई।
NOV 23, 2025 10:03 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: केरल में बारिश की चेतावनी

रविवार को केरल में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने, गरज-चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर में मजबूत हो रहे चक्रवाती परिसंचरण को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। IMD ने सात जिलों- तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।
NOV 23, 2025 09:49 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राज्स्थान में भी बिगड़ा AQI

राजस्थान में धुंध का असर तेजी से बढ़ने लगा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो गई। इसका सीधा असर वायु गुणवत्ता पर पड़ा और शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर बिगड़ गया। भिवाड़ी के साथ-साथ जयपुर, कोटा और टोंक में शनिवार शाम AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के आठ शहरों में एक्यूआई 200 से अधिक रहा।
NOV 23, 2025 09:47 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, पटना में सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। अगले दो दिनों में पटना समेत पूरे राज्य में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। दक्षिण अंडमान में बना निम्न दबाव क्षेत्र 27-28 नवंबर तक बिहार के मौसम को प्रभावित करेगा। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना रहेगी। विभाग का अनुमान है कि 24 नवंबर से ही पारा गिरना शुरू हो जाएगा।
NOV 23, 2025 09:44 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP में फिलहाल शीतलहर से राहत

मध्यप्रदेश में अगले पांच दिनों तक शीतलहर और कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी, हालांकि सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। विशेषज्ञों ने लोगों को कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी है, जबकि मौसम विभाग ने स्वास्थ्य और फसलों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश में 6 नवंबर से ही तेज ठंड का दौर शुरू हो गया था। आमतौर पर नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड बढ़ती है, लेकिन इस बार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में समय से पहले हुई बर्फबारी के कारण बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश को भी प्रभावित किया। भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली और शनिवार रात को घना कोहरा छा गया।
NOV 23, 2025 09:42 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली के 14 इलाकों में AQI गंभीर

दिल्ली के कई हिस्सों में हालत पहले से बदतर होती गई। सीपीसीबी के अनुसार बावाना में AQI 435 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है, यह राजधानी का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। इसके विपरीत, एनएसआईटी द्वारका में AQI 313 रहा, जो अपेक्षाकृत कम है, लेकिन फिर भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। और कई इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित रही। आनंद विहार का AQI 429 रहा, जबकि चांदनी चौक ने 390, आरके पुरम 397, आईटीओ 384, पंजाबी बाग 411, पटपड़गंज 401, द्वारका सेक्टर-8 ने 386 रिकॉर्ड किया। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास भी घना स्मॉग पसरा रहा और AQI 388 दर्ज किया गया। CPCB के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के 39 में से 14 स्टेशनों पर AQI गंभीर स्तर पर दर्ज किया गया।
NOV 23, 2025 08:32 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में मौसम का हाल

अगले 6-7 दिनों तक बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पछुआ हवा की मध्यम रफ्तार (लगभग 30 किमी/घंटा तक) रात के तापमान को और नीचे धकेलेगी। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री और न्यूनतम 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
NOV 23, 2025 07:05 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। शनिवार को वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में कोहरे की संभावना जताई है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।