चैत्र में 'सावन-भादो' जैसा हाल! दिल्ली-राजस्थान में IMD का बड़ा अलर्ट! यूपी-बिहार में अप्रैल तक चलेगा बारिश का दौर
Aaj ka Mausam 23 March 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मार्च का महीना खत्म होने की ओर है, लेकिन देश के बड़े हिस्से में गर्मी की जगह मानसून जैसा अहसास हो रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के दोहरे प्रभाव ने पूरे भारत के मौसम चक्र को बदल कर रख दिया है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से लेकर मैदानी इलाकों में चल रही तेज हवाओं ने फिलहाल 'हीटवेव' (लू) पर पूरी तरह लगाम लगा दी है। मौसम विभाग (IMD) की ताजा चेतावनी के मुताबिक, आज 23 मार्च से लेकर 26 मार्च तक देश के करीब 15 राज्यों में मौसम का कड़ा इम्तिहान होने वाला है। यह बदलाव जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत दे रहा है, वहीं कटी हुई फसलों और खुले में काम करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। आज, 23 मार्च को आपके शहर में मौसम के कैसे हालात रहने वाले हैं, जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए और लाइव IMD के ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखिए।
चैत्र में 'सावन-भादो' जैसा हाल! दिल्ली-राजस्थान में IMD का बड़ा अलर्ट! यूपी-बिहार में अप्रैल तक चलेगा बारिश का दौर
यूपी में क्या थम गया बारिश का दौर या फिर मौसम मारेगा पलटी? यहां क्लिक कर जानें यूपी के मौसम का पूरा हाल।
बिहार में आज भी आएगी बारिश या लौट आई गर्मी? यहां क्लिक कर पढ़ें बिहार के मौसम के बारे में।
दिल्ली में आज फिर कैसे बदल गया मौसम? कबतक चलेगा बारिश का दौर? जानें दिल्ली के मौसम का हाल।
राजस्थान में आज फिर शुरू हुई बारिश कब तक आएगी? कब लौटेगा हीटवेव का अलर्ट, जानें राजस्थान के मौसम का हाल।
बाकी राज्यों और शहरों के मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां बने रहें और देखें IMD के हवाले से शहरों के मौसम का लाइव हाल।
