शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (23 March 2026) UP Weather Today: यूपी में अभी नहीं थमी है बारिश, इस दिन फिर होगी झमाझम; जानें आज का मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 March 2026: यूपी में बीते दिनों हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। लेकिन अब बारिश का दौर थम गया है, और मौसम साफ रहने के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है।

Image

यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (23 March 2026): उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लग गया है। लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। तीन दिन बाद फिर से यूपी में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। बीते दिनों प्रदेश में हुई बारिश ने गर्मी के मौसम से बड़ी राहत दिलाई है। तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में यूपी में सबसे गर्म जिला झांसी दर्ज किया गया, जिसका अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद अयोध्या में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मार्च की शुरुआत में राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा था। लेकिन बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए। हालांकि अब मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर तापमान में इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी आंधी या बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में धूप की तपिश बढ़ सकती है। जिससे गर्मी का एहसास भी बना रह सकता है। राज्य में अगले दो दिन तक ऐसा ही शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। जिसके बाद फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

यूपी में 3 दिन बाद बारिश के आसार

IMD के अनुसार 26 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। जिसका असर यूपी के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण राज्य में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके बाद 27 मार्च को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन पूर्वी संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 28 मार्च को भी पश्चिमी यूपी में बारिश और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

यूपी में तापमान में आएगा उछाल

यूपी में बारिश का मौसम थमने के बाद अब एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में पूर्वी संभाग के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 7-10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में अधिकांश भागों में 4-7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नही हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में भी फिलहाल तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें