LIVE
दिल्ली में झमाझम बारिश, देशभर में मानसून का माहौल, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
देश के अधिकांश इलाकों में बादलों के बरसने की पर्याप्त संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज बहुत भारी बारिश की संभावना है। देहरादून सहित उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में झमाझम बारिश, देशभर में मानसून का माहौल, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
JUL 22, 2025 15:47 IST
Aaj ka Mausam 22 July 2025 : दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हवाओं के साथ बारिश
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की दोपहर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम काफी खुशनुमा हो गया है।
JUL 22, 2025 14:10 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी
मध्यप्रदेश में में भी मॉनसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। राजधानी भोपाल में हल्की बारिश दर्ज की गई है, वहीं पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इंदौर और उज्जैन में उमस बनी रहने की संभावना है।
JUL 22, 2025 13:26 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान
राजस्थान के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की एवं मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोटा एवं भरतपुर संभाग में बुधवार को कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने और 24 से 26 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं हल्की एवं मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
JUL 22, 2025 12:11 IST
JUL 22, 2025 10:42 IST
JUL 22, 2025 10:09 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई के आसपास भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई में हल्की से मध्यम बरसात जारी है। पश्चिमी उपनगरों में अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने मुंबई उपनगर और रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JUL 22, 2025 09:37 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में जगी बारिश की उम्मीद
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
JUL 22, 2025 08:55 IST
JUL 22, 2025 08:04 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में बारिश की संभावना कम
आज और कल बिहार में बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से मौसम फिर बदलेगा और बारिश का दौर शुरू होगा।
JUL 22, 2025 06:54 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में कब लौटेगी बारिश
उत्तर प्रदेश में बारिश कुछ कमजोर साबित हो रही है। मानसून के धोखे का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जुलाई के बाद से उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है, एक बार फिर बारिश लौट सकती है।
JUL 22, 2025 06:07 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में मानसून का असर फिलहाल कमजोर है। 27 तारीख से फिर इसका मिजाज बदलता हुआ दिख सकता है। हालांकि, राज्य के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है और लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है। आज पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
JUL 22, 2025 08:04 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में हल्की पड़ी बारिश
पटना में सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। IMD पटना ने अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य में सक्रिय मानसूनी गतिविधियों की संभावना जताई है।
JUL 22, 2025 06:05 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज केवल पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में मौसम विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
JUL 22, 2025 06:05 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दक्षिण भारत में कैसा है मौसम
दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
JUL 22, 2025 06:05 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पश्चिमी तटों पर कैसा है हाल
कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के समुद्र के तटवर्ती इलाकों में आज भी बारिश होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का यह सिलसिला चल सकता है।
