उत्तर भारत में बारिश के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली समेत इन राज्यों में अलर्ट; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कई जिले शीतलहर की चपेट में भी बने हुए हैं। सुबह-सुबह कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। हालांकि दिल्ली, यूपी जैसे राज्यों में ठंड में काफी राहत मिली है। दिन में अच्छी धूप निकल रही है। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जिसके बाद फिर से ठंड में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उत्तर भारत में बारिश के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली समेत इन राज्यों में अलर्ट; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में 5 डिग्री से कम तापमान
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी
पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि फरीदकोट पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अमृतसर में भी कड़ाके की ठंड जारी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में यह 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पठानकोट और होशियारपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में फतेहपुर रहा सबसे ठंडा
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभागके अनुसार, सीकर जिले का फतेहपुर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नागौर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, करौली में 5.8 डिग्री, पाली में 5.9 डिग्री और लूणकरनसर में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
