दिल्ली-मुंबई में प्रदूषण की मार; बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, जानें कहां दिखेगा तूफान का असर
Aaj ka Mausam 21 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। आज से लेकर रविवार तक घने कोहरे के साथ बर्फबारी का भी अनुमान है। हरियाणा, राजस्थान और बिहार में ठंडक और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं, आज और कल पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण भारत के पांच राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम।
दिल्ली-मुंबई में प्रदूषण की मार; बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, जानें कहां दिखेगा तूफान का असर
