LIVEमार्च में 'मानसून' जैसा मंजर, अगले 3 दिन पूरे देश पर भारी; यूपी, बिहार, झारखंड, 17 राज्यों में अलर्ट
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक इस समय कुदरत का एक दुर्लभ और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अफगानिस्तान से लेकर भारत तक करीब 1,000 किलोमीटर लंबा एक सीधा 'रेन बैंड' बन गया है, जो सामान्य चक्रवातों से बिल्कुल अलग एक सीधी ट्रफ (कम दबाव की रेखा) के रूप में फैला है। इस 'असामान्य' पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आपस में टकराने के कारण देश के 17 राज्यों में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। इसका सबसे चौंकाने वाला असर तापमान पर पड़ा है; शुक्रवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में दोपहर का पारा गिरकर महज 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट गया, जो सामान्य मार्च के मुकाबले करीब 15 डिग्री तक कम है। यह स्थिति मार्च के महीने में 'फरवरी जैसी ठंड' का अहसास करा रही है, जिसने विशेषज्ञों को भी हैरत में डाल दिया है। आज भी यूपी और बिहार समेत 6 राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। आज, 21 मार्च को आपके शहर में मौसम के कैसे हालात रहने वाले हैं, जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए और लाइव IMD के ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखिए।

मार्च में 'मानसून' जैसा मंजर, अगले 3 दिन पूरे देश पर भारी; यूपी, बिहार, झारखंड, 17 राज्यों में अलर्ट
अगले 24 से 72 घंटों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। 21 मार्च को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार और राजस्थान समेत मध्य प्रदेश में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ों पर सक्रिय मजबूत सिस्टम के कारण हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। राहत की बात केवल इतनी है कि अगले 4 दिन तक भीषण गर्मी और हीटवेव का नामोनिशान नहीं रहेगा, लेकिन आंधी-पानी का यह दौर 22 मार्च को आने वाले एक नए (हालांकि कमजोर) विक्षोभ के साथ आगे भी जारी रह सकता है। पूर्वोत्तर में असम और सिक्किम से लेकर दक्षिण में केरल तक फैला यह मौसमी तंत्र फिलहाल पूरे देश को बादलों की गिरफ्त में रखेगा।
मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां बने रहें और देखें IMD के हवाले से शहरों के मौसम का लाइव हाल।
Aaj ka Mausam 21 March 2026 LIVE: कश्मीर में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान
कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी और बारिश से मौसम काफी सर्द है, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। घाटी के अधिकांश भागों पर बर्फ की चादर लिपटी हुई है और आसमान पर बादल छाए हुए हैं। अगले कई दिनों तक मौसम बदला रहने का अनुमान है।
Aaj ka Mausam 21 March 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश में बारिश
हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च से 26 मार्च तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बर्फबारी से तापमान माइनस की श्रेणी में रहेगा। कुकुमसेरी में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान है। इसी तरह बर्फीली जगहों पर पारा बना हुआ है।
Aaj ka Mausam 21 March 2026 LIVE: बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Aaj ka Mausam 21 March 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले आदिवासी क्षेत्रों में शनिवार को लगातार पांचवे दिन मध्यम से भारी हिमपात हुआ, जबकि कुछ मध्य और निचले क्षेत्रों में व्यापक बारिश हुई, जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई। राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और धूप खिली रही, जिससे लोगों को खराब मौसम से राहत मिली। शुक्रवार शाम से सांगला में 20.5 सेंटीमीटर, कल्पा में 18.2 सेंटीमीटर, केलांग में 10.0 सेंटीमीटर, हंसा में 7.5 सेंटीमीटर, गोंडला में चार सेंटीमीटर और कुकुमसेरी में 2.1 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज की गई। कंडाघाट में सबसे अधिक 50 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद जट्टन बैराज, मनाली, शिमला, गोहर और बर्थिन में 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।
Aaj ka Mausam 21 March 2026 LIVE: सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी
सिक्किम के गंगटोक और पाक्योंग जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एक परामर्श के अनुसार, अगले 24 घंटों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की आशंका है। इस चेतावनी को क्षेत्र में बदलते मौसम के मद्देनजर जारी किया गया है। हिमालयी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। वहीं, इलाके में भारी बर्फबारी के कारण गंगटोक से त्सोमगो झील और नाथुला जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में BRO टीम द्वारा अटल टनल से बर्फ हटाने का काम जारी है।
पिछले 24 घंटों में इन इलाकों में ओलावृष्टि हुई
पिछले 24 घंटों में इन इलाकों में भारी बारिश हुई
Aaj ka Mausam 21 March 2026 LIVE: मौसम संबंधी चेतावनी
Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में सोमवार को हो सकती है बारिश
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम अचानक बदल गया है। तेज़ हवाओं और बौछारों ने गर्मी की शुरुआत को थाम दिया है और हल्की ठंडक का एहसास फिर से लौट आया है। बादलों की मौजूदगी और आंधी के साथ हुई बारिश ने न्यूनतम और अधिकतम तापमान को कई डिग्री नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, बिजली गिरने और ओले पड़ने की संभावना जताई है।
सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान सामान्य से कम या उसके आसपास बना रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
Rajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, 22 मार्च को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार के कई इलाकों में सुबह से बारिश जारी
पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बांका में तेज बारिश हो रही है, वहीं रक्सौल में भारी वर्षा के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। खगड़िया में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, रक्सौल और पटना सहित छह जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। शनिवार सुबह बगहा और बेतिया में भी तेज बारिश हुई, जिससे पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
Rajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कल यहां है अलर्ट
मौसम विभाग ने कल यानी रविवार के लिए जैसलमेर और बाड़मेर के लिए बारिश, बिजली और आंधी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
Bihar Ka Mausam Live Updates: पूरे बिहार में अलर्ट जारी
पूरे बिहार में तात्कालिक चेतावनी जारी की गई है। (मौसम विभाग)
Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार में यहां भी आएगी बारिश, ठनका गिरने का अलर्ट
पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई में अगले कुछ घंटों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर ठनका गिर सकता है।
Bihar Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया और दरभंगा में मौसम विभाग ने बारिश और ठनका गिरने की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Maharashtra Ka Mausam Live Updates: महाराष्ट्र में यहां जारी हुआ अलर्ट
महाराष्ट्र के सोलापुर, धाराशिव, लातूर, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा, अमरावती, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली और चंद्रपुर में बारिश-बिजली और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP Ka Mausam Live Updates: अगले तीन घंटे के भीतर इन जिलों में आएगा आंधी-पानी
मौसम विभाग ने यूपी के बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, संत कबीरनगर, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर में अगले 3 घंटे के भीतर भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Ka Mausam Live Updates: कल राजस्थान के इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 22 मार्च को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
Rajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में हुई बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा झुंझुनू के मंडावा में 18 मिलीमीटर रही। बदले मौसम के कारण राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 से 8 डिग्री कम है। शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में जैसलमेर का तापमान सर्वाधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा