राजस्थान से हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कहीं बारिश-कहीं बर्फबारी का अलर्ट
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। लेकिन कई जगहों पर दिन में तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही ठंड से भी राहत मिली है। हालांकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब जैसे कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। पंजाब में मंगलवार को सबसे ठंडा जिला अमृतसर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
राजस्थान से हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कहीं बारिश-कहीं बर्फबारी का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
दिल्ली में बेहद खराब स्तर पर AQI, ग्रैप-4 की पाबंदियां हटी
कश्मीर में तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के जयपुर में हुई बारिश
आईएमडी के अनुसार राजस्थान में मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राजधानी जयपुर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में इस हफ्ते बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस सप्ताह राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अनुसार, राज्य के कुछ भागों में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा मावठ की बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होगा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में भिवानी रहा सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मंगलवार को कई जिलों में 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार में यह 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया कि अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में नौ डिग्री और करनाल में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा और नारनौल में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में 3 डिग्री से नीचे तापमान
पंजाब के कुछ हिस्सों में मंगलवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फरीदकोट और बठिंडा में यह 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना 5.4 डिग्री और पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
