LIVE

दिल्ली-यूपी में तीखी धूप, एमपी और राजस्थान में बारिश के आसार, इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

Pooja KumariUpdated Apr 2, 2025, 14:57 IST
Follow on Google News
दिल्ली-यूपी में तीखी धूप, एमपी और राजस्थान में बारिश के आसार, इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

दिल्ली-यूपी में तीखी धूप, एमपी और राजस्थान में बारिश के आसार, इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी की शुरुआत हो गई है। हालांकि यहां तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिस कारण गर्मी से हल्की राहत बनी हुई है। वहीं यूपी में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहने वाला है। जिसके चलते गर्मी में और इजाफा होगा। फिलहाल राजस्थान, एमपी और झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इन राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। देश के अलग-अलग भागों में आज मौसम का मिजाज इस प्रकार है:

APR 02, 2025 14:57 IST

दिल्ली में आज खराब श्रेणी में दर्ज हुई हवा

दिल्ली में आज सुबह हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज हुई। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 201 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
APR 02, 2025 14:55 IST

इन राज्यों में आज ओले गिरने का अलर्ट

APR 02, 2025 13:09 IST

दिल्ली में आज सुबह 14.2 डिग्री रहा तापमान

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है
APR 02, 2025 12:28 IST

आंध्र प्रदेश में आज लू चलने का अलर्ट

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने बुधवार को राज्यभर के 30 मंडलों में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। जिन 30 मंडलों के प्रभावित होने का अनुमान जताया गया है उनमें श्रीकाकुलम जिले के छह, विजयनगरम और अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पांच-पांच मंडल, पार्वतीपुरम मान्यम के 11, काकीनाडा के एक और पूर्व गोदावरी के दो मंडल शामिल हैं। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर कुर्मानध ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के कई मंडलों में दो अप्रैल को लू चलने का अनुमान है, ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है।’’ उन्होंने एक विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को श्री सत्य साई और चित्तूर जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
APR 02, 2025 10:48 IST

देश के इन हिस्सों में 40 डिग्री पार तापमान

APR 02, 2025 09:39 IST

हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आज प्रदेश में कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सात ही बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है।
APR 02, 2025 09:02 IST

दिल्ली में सताएगी गर्मी

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही दिन में तेज धूप भी निकलने वाली है। बुधवार को तापमान में इजाफा होने की भी संभावना है। वहीं कल राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकत है। इस दौरान 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
APR 02, 2025 06:36 IST

उत्तराखंड में मौसम शुष्क


उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी का एहसास हो सकता है। हालांकि बुधवार को उत्तरकाशी और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
APR 02, 2025 06:36 IST

एमपी में बरस सकते हैं मेघ


मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार शाम से रात तक बूंदाबांदी देखने को मिली। अगले दिन भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
APR 02, 2025 06:36 IST

यूपी में सताएगी चिलचिलाती धूप


उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। अभी से ही प्रदेश में मई-जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। जिससे गर्मी में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही गर्मी से राहत मिलने के भी आसार नहीं है।
APR 02, 2025 06:35 IST

इन जगहों पर गिरेंगे ओले


मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में मंगलवार को मौसम बिगड़ने वाला है। आज दोपहर से रात के समय गरज के साथ बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
APR 02, 2025 06:35 IST

राजस्थान में बदला मौसम


मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव मौसम में बदलाव होने वाला है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में दो और तीन अप्रैल को बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 3 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं भी चल सकती हैं।