LIVE
देश में कहीं कोहर-कहीं बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में आज बर्फबारी के भी आसार, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
देश में कहीं कोहर-कहीं बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में आज बर्फबारी के भी आसार, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
FEB 18, 2025 14:05 IST
FEB 18, 2025 13:00 IST
दिल्ली में सुबह बादल छाए, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में रोहिणी, बादली, पीतमपुरा, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, वसंत विहार, वसंत कुंज और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत था।
FEB 18, 2025 11:21 IST
राजस्थान में 20 फरवरी तक होगी बारिश
राजस्थान में मौसम विभाग ने कई जगह मंगलवार से बादल छाए रहने व कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार, 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
FEB 18, 2025 11:20 IST
राजस्थान के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर सहित अनेक इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी जयपुर में 1.6 मिलीमीटर, वनस्थली में 1.0 मिमी. और चूरू में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। जयपुर शहर के अनेक इलाकों में मंगलवार को सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। आज मंगलवार को भरतपुर, जयपुर व बीकानेर में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर तथा जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
FEB 18, 2025 10:37 IST
यूपी में आज भी शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा या हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
FEB 18, 2025 08:09 IST
FEB 18, 2025 06:06 IST
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश में भी आज तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। बारिश और बर्फबारी से तापमान कम होने और ठंड बढ़ने की भी संभावना है।
FEB 18, 2025 06:06 IST
जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी
सोमवार को जम्मू कश्मीर की कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरावट होगी और कहीं-कहीं पर शीत दिवस की स्थिति भी देखी जाएगी।
FEB 18, 2025 06:06 IST
हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम
हरियाणा और पंजाब के मौसम में भी अगले दो दिन बदलाव देखने को मिलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इन दोनों राज्यों पर नजर आएगा। जिससे तेज हवाओं के साथ बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
FEB 18, 2025 06:06 IST
दिल्ली में अगले दो दिन होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप निकलने से फरवरी में ही लोगों को गर्मी सताने लगी है। यहां सिर्फ सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 20-25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिससे ठंड बढ़ने के भी आसार हैं।
FEB 18, 2025 06:05 IST
नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक होने वाली है। 19 और 20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी भारत को यह प्रभावित कर सकता है। जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। जिससे मौसम में बदलाव होगा।
