Aaj ka Mausam 17 September 2025 LIVE: देश से विदा लेने लगा मानसून, पर पहाड़ी राज्यों में अब भी बारिश का तांडव जारी, जानें आज किन शहरों में IMD का अलर्ट
Aaj ka Mausam 17 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के कई हिस्सों से मानसून विदा लेने लगा है। लेकिन पहाड़ी राज्यों में अभी भी बारिश कहर बरपा रही है। भारी बारिश के कारण बादल फटने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं अभी भी थमी नहीं हैं। उत्तराखंड के देहरादून समेत कई हिस्सों में सोमवार और मंगलावर की दरमियानी रात में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। वहीं हिमाचल में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला। अभी भी इन राज्यों में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। आज भी आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Aaj ka Mausam 17 September 2025 LIVE: देश से विदा लेने लगा मानसून, पर पहाड़ी राज्यों में अब भी बारिश का तांडव जारी, जानें आज किन शहरों में IMD का अलर्ट
नोएडा में बढ़ी गर्मी
दिल्ली में बढ़ी उमस वाली गर्मी
हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना
उत्तराखंड के देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट
यूपी में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
नगालैंड में भारी बारिश के कारण बुनियादी ढ़ांचों को नुकसान
नगालैंड में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनएसडीएमए) द्वारा आठ से 14 सितंबर की अवधि के लिए जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन, ‘मडस्लाइड’ की घटनाएं हुईं और बाढ़ आई, जिससे सड़कें तथा पुल जैसे सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के साथ ही घरों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा।
उत्तराखंड में अब तक कितनी बारिश हुई
पूरे उत्तर भारत में असामान्य रूप से अधिक बारिश हुई है। उत्तराखंड में अब तक 1,343.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक है, जबकि हिमाचल में 1,010.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक है।
हिमाचल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुआ नुकसान
इस मानसून में हिमाचल प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में 232 लोगों की मौत हो चुकी है, जहां बादल फटने की 46, अचानक बाढ़ की 97 और भूस्खलन की 140 घटनाओं के कारण 4,504 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आईएमडी ने बादल फटने के आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।
हिमाचल और उत्तराखंड में रातभर हुई बारिश
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात भर हुई भारी बारिश, शुष्क पछुआ हवाओं और नमी से भरी पूर्वी हवाओं के बीच ‘तीव्र टकराव’ का परिणाम थी। रात भर हुई मूसलाधार बारिश में कम से कम पांच लोग बह गए और देहरादून और आसपास के इलाकों में 500 से अधिक लोग फंस गए।
Dehradun District Floods: उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही
उत्तराखंड के देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में भारी बारिश से आई तबाही में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बारिश से उफान पर आई नदियों के कारण इमारतें, सड़कें और पुल बहने की भी सूचना मिली।
