Aaj ka Mausam 16 October 2025 LIVE: दक्षिण में बारिश जारी, यूपी-बिहार में पारा लुढ़का, मौसम हुआ सूखा; जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
Aaj ka Mausam 16 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक देने ही वाली है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश ने वातावरण को नम और ठंडा बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंतिम चरण में अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। नमी की कमी के कारण इन इलाकों मे सुबह और शाम के समय ठंडक का असर महसूस किया जाएगा।
Aaj ka Mausam 16 October 2025 LIVE: दक्षिण में बारिश जारी, यूपी-बिहार में पारा लुढ़का, मौसम हुआ सूखा; जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
