LIVE

Aaj ka Mausam 15 January 2026 LIVE: उत्तर भारत में भीषण ठंड और शीतलहर के बीच बारिश की एंट्री, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी

Aaj ka Mausam 15 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में भीषण ठंड और शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी रहा, जिसके कम होने के कोई आसार नहीं दिखे। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 10 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। वहीं कश्मीर में डल झील के कुछ हिस्सों सहित कई जल निकाय जम गए। हालांकि दिल्ली में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। लेकिन शीतलहर की स्थिति आज भी बनी रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडल में शीतलहर की स्थिति में थोड़ा सुधार देखा गया है। आईएमडी ने पश्चिम बंगाल में इस सप्ताहांत से ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई है।

Pooja KumariUpdated Jan 15, 2026, 10:32 IST
Follow on Google News
Aaj ka Mausam 15 January 2026 LIVE: उत्तर भारत में भीषण ठंड और शीतलहर के बीच बारिश की एंट्री, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी

Aaj ka Mausam 15 January 2026 LIVE: उत्तर भारत में भीषण ठंड और शीतलहर के बीच बारिश की एंट्री, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी

Aaj ka Mausam 15 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच कई हिस्सों में बारिश दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 72 घंटे बाद उत्तर भारत के 6 राज्यों समेत देश के 8 राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों में 16 से 20 जनवरी के बीच हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा 15 शहरों में भीषण शीतलहर की भी संभावना जताई जा रही है। 18 से 20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में भी 19 और 20 जनवरी को बारिश हो सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:

JAN 15, 2026 10:32 IST

दिल्ली में आज ठंड ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में आज ठंड ने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार सुबह पालम में 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।
JAN 15, 2026 09:03 IST

दिल्ली में छाया घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सुबह 10:30 बजे तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JAN 15, 2026 07:53 IST

गाजीपुर में छाया घना कोहरा

JAN 15, 2026 06:47 IST

दिल्ली के कई इलाकों में छाया घना कोहरा

JAN 15, 2026 05:38 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी


पंजाब में कड़ाके की ठंड के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को बठिंडा और फरीदकोट में पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। पंजाब में होशियारपुर का अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। अमृतसर, पटियाला, लुधियाना और गुरदासपुर में भी दिन में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 8.8 डिग्री, 9.6 डिग्री, 10.8 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक कम था।
JAN 15, 2026 05:38 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में हिसार का तापमान 0 डिग्री के पास दर्ज


हरियाणा में भीषण ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट से पहाड़ों जैसी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हिसार में रात का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। वहीं दिन में अंबाला में भी कड़ाके की ठंड पड़ी और तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से नौ डिग्री कम था, करनाल में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री कम था, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से सात डिग्री कम था।
JAN 15, 2026 05:38 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चंडीगढ़ में दिन में भी सर्दी का सितम जारी


मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम था। चंडीगढ़ में 25 जनवरी, 2024 को अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था और आठ जनवरी, 2013 को अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
JAN 15, 2026 05:38 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज शीतलहर का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सिर्फ 0.1 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो मौसम के औसत से 3.6 डिग्री कम रहा। आईएमडी ने गुरुवार को राजधानी में शीतलहर की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।