आज का मौसम, 12 November 2024 IMD Winter Weather Forecast LIVE: यूपी में गुलाबी ठंड की एंट्री! दिल्ली में अभी नहीं ठंड की शुरुआत
आज का मौसम, 12 November 2024 IMD Winter Weather Forecast LIVE: यूपी में गुलाबी ठंड की एंट्री! दिल्ली में अभी नहीं ठंड की शुरुआत
यूपी में गुलाबी ठंड की एंट्री
बेंगलुरु में कई जगहों पर हल्की बारिश
हैदराबाद में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री
राजस्थान में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड ?
पुणे में कैसा रहा मौसम का मिजाज?
कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मुंबई में मंगलवार को आसमान रहा साफ
राजस्थान में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?
कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी
यूपी में कोहरे की शुरुआत
दिल्ली में ठंड
दिल्ली में सुबह-शाम तापमान में कमी देखी जा रही है। दिन के समय धूप खिली रहती है। शाम होते-होते न्यूनतम तापमान में कमी आने से हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह के समय ठिठुरन का अहसास हो रहा है। इसके अनुसार, जल्द ही दिल्ली में रजाई-कंबल वाली ठंड की शुरुआत होगी।
यूपी में बदले मौसम के मिजाज
यूपी में गुलाबी ठंड का दौर जारी है। सुबह-शाम की ठंड में अब लोगों को ठिठुरन भी महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंडक भी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 15-20 नवंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
तमिलनाडु में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पूरे तमिलनाडु में वज्रपात और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो वहीं कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। धीरे-धीरे तमिलनाडु में भी बारिश की दौर थमने लगा है।
