होली से पहले ही इन राज्यों में सताने लगी गर्मी, नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, रंगों के त्योहार पर बरसेंगे बदरा
होली से पहले ही इन राज्यों में सताने लगी गर्मी, नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, रंगों के त्योहार पर बरसेंगे बदरा
दिल्ली में होलिका दहन के दिन बारिश की संभावना
नोएडा में तेज हवाएं चलने से सुहावना हुआ मौसम
केरल में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे केरल राज्य में आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं और बारिश से प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा।
तमिलनाडु के इन 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज झमाझम बारिश हो सकती है।
राजस्थान में कल से घटेगा तापमान
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड में आज कुछ जिलों में बारिश होने की संभवाना जताई जा रही है। होली पर भी मौसम विभाग ने बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। इसके अलावा 12 और 13 मार्च को उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली में बर्फबारी का भी अलर्ट है। वहीं 14 से 16 तक प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
एमपी में सताने लगी धूप की तल्खी
मध्य प्रदेश में धूप की तल्खी बढ़ती जा रही है। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मार्च के दूसरे हफ्ते में ही लोगों को गर्मी सताने लगी है। मंगलवार को एमपी के ज्यादातर जिलों में तापमान 34 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म शहर रतलाम दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आने वाले दो-तीन दिनों में प्रदेश में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
यूपी में होली के समय होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में इन दिनों शुष्क मौसम दर्ज किया जा रहा है। रात के समय भी अब हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन दिन का पारा ऊपर चढ़ रहाहै। मंगलवार को यूपी में लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक मौसम साफ दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में यूपी के मौसम में बदलाव होने वाला है। प्रदेश में होली के समय बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 13 से 15 मार्च तक पश्चिमी हिस्से में बारिश होने के आसार हैं।
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान में 13 से 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मौसम पर पड़ेगा। जिससे आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही उत्तर-पश्चिम व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। वहीं 14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली में मंगलवार को इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शहर में आर्द्रता का स्तर 87 से 35 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने बुधवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
