LIVE

आज का मौसम, 11 March 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश के इन हिस्सों में सताने लगी तेज गर्मी, हीटवेव का येलो जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली में आज से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। यहां तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा ह। साथ ही यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान में भी तापमान बढ़ रहा है। आज गुजरात, राजस्थान और विदर्भ के कई हिस्सों में हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। आज भी यहां बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में भी हल्की बारिश की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

Digpal SinghUpdated Mar 11, 2025, 16:22 IST
Aaj ka Mausam

MAR 11, 2025 16:22 IST

'ज्यादातर भाजपा विधायक अपराधी हैं'

MAR 11, 2025 15:55 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर राज्यसभा में हंगामा

MAR 11, 2025 15:12 IST

ऐसे ही टेस्ट करते जा रहे हैं

टेस्ट करने के लिए ये पोस्ट डाली जा रही है, अभी चेक कर लें कि ठीक है या नहीं... आगे से ऐसे ही करते रहेंगे।
MAR 11, 2025 15:07 IST

हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ होगी बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार से शुक्रवार तक गरज के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। केलांग में एक सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि गोंदला में बहुत कम बर्फबारी हुई। इस बीच, रोहतांग में अटल सुरंग के पास बर्फबारी की सूचना के बाद लाहौल एवं स्पीति में पुलिस ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
MAR 11, 2025 15:06 IST

इन जगहों पर हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम राजस्थान में भी हीटवेव चलने की संभावना जताई है। यहां 11 से 12 मार्च के दौरान हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा विदर्भ में 11 से 13 मार्च के दौरान हीटवेट का अलर्ट है। वहीं ओडिशा में 13 और 14 मार्च को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
MAR 11, 2025 15:06 IST

गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

गुजरात में भी तेज गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने 10 से 12 मार्च तक गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह गुजरात में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद भुज में 40.4 डिग्री, सुरेंद्रनगर में 40.5 डिग्री, गांधीनगर में 39.2 डिग्री, अहमदाबाद में 38.7 डिग्री और सूरत में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
MAR 11, 2025 15:06 IST

महाराष्ट्र में तपा रही गर्मी

महाराष्ट्र के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जिस कारण यहां बहुत गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार अकोला में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा सोलापुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, ब्रह्मपुरी की 39.4 डिग्री, सांगली का 39 डिग्री और जेउर का 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।
MAR 11, 2025 15:06 IST

तमिलनाडु में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में 11 मार्च को आंधी तूफान चलने के आसार हैं। साथ ही बहुत भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।