LIVE

भीषण ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश मचाएगी कहर, यूपी-बिहार के कई जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट

Aaj ka Mausam 10 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों इलाकों तक लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप भी कई हिस्सों में लगातार जारी है। सर्द हवाएं लगातार पारे को नीचे लुढ़का रही हैं। कई जगहों पर दिन और रात के तापमान में अंतर भी बहुत कम रह गया है। जिससे दिन में भी खूब ठंड सता रही है। वहीं घने कोहरे के कारण यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कई जगहों पर इतना घना कोहरा पड़ रहा है कि 20 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। विजिबिलिटी घटने के कारण सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हो रहे हैं। कई फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Pooja KumariUpdated Jan 10, 2026, 18:42 IST
Follow on Google News
भीषण ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश मचाएगी कहर, यूपी-बिहार के कई जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट

भीषण ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश मचाएगी कहर, यूपी-बिहार के कई जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट

Aaj ka Mausam 10 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तेज ठंड और कोल्ड वेव का प्रकोप जारी है। साथ ही कोहरा भी कहर बरपा रहा है। शुक्रवार दिल्ली, यूपी और हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। साथ ही सर्द हवाओं के कारण सुबह तीखी ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दिन में कई जगहों पर गुनगुनी धूप निकलने से राहत भी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा अवदाब बना हुआ है। जिसका प्रभाव दक्षिण भारत के मौसम पर देखने को मिल सकता है। जिसके कारण भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। वहीं उत्तर और मध्य भारत में अगले 5 से 7 दिनों में सुबह बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में कोल्ड डे की स्थिति भी रह सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:

JAN 10, 2026 18:40 IST

उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

JAN 10, 2026 17:14 IST

बहु मौसम संबंधी चेतावनी

JAN 10, 2026 17:14 IST

कोहरे का अपडेट

JAN 10, 2026 17:13 IST

शीतलहर का अपडेट

JAN 10, 2026 14:02 IST

हवाई अड्डों पर रिपोर्ट की गई दृश्यता

JAN 10, 2026 14:01 IST

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना डिप्रेशन श्रीलंका के उत्तर-पूर्व तट पर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है।

JAN 10, 2026 12:48 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने तमिलनाडु के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले दो दिनों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के अनुसार, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में शनिवार और उसके अगले दिन भारी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे जलभराव, ट्रैफिक जाम और खासकर निचले और शहरी इलाकों में स्थानीय बाढ़ की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की आधिकारिक सलाह मानने की सलाह दी गई है।
JAN 10, 2026 11:54 IST

राजस्थान के कई जिले कोल्ड डे की चपेट में

राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का दौर जारी है जहां शुक्रवार रात को दौसा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में कई जगह शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर शीतलहर के कारण ‘शीत दिवस’ दर्ज किया गया।
JAN 10, 2026 11:53 IST

दिल्ली में आज सीजन की सबसे सर्द सुबह

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही दिल्ली में आज की सुबह मौजूदा शीतकालीन सीजन में 2024 के बाद सबसे सर्द रही। इससे पहले 15 जनवरी 2024 पिछले कुछ वर्षों में जनवरी का सबसे सर्द दिन था, जब न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्यवार आंकड़ों से पता चला है कि सफदरजंग वेधशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस, पालम में 4.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 4.7 डिग्री सेल्सियस, रिज स्टेशन पर 5.3 डिग्री सेल्सियस जबकि आयानगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया।
JAN 10, 2026 11:01 IST

मध्य प्रदेश में खजुराहो और ग्वालियर में कड़ाके की ठंड

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। कई जिले कोल्ड डे की चपेट में हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो में 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया।
JAN 10, 2026 08:56 IST

बिहार के 32 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे का IMD अलर्ट

बिहार में दिन-रात कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। आज बिहार के 32 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
JAN 10, 2026 08:53 IST

दिल्ली में आज सुबह भी कड़ाके की ठंड

JAN 10, 2026 07:54 IST

करनाल में सुबह-सुबह छाया घना कोहरा

JAN 10, 2026 07:01 IST

Aaj ka Mausam Live Updates: दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह

दिल्ली में शुक्रवार को इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया जबकि शहर के कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से लगभग 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था और यह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही।
JAN 10, 2026 07:01 IST

Aaj ka Mausam Live Updates: कश्मीर में 21 जनवरी तक मौसम शुष्क


जम्मू-कश्मीर में इस मौसम में घाटी के मैदानी इलाकों में अब तक हिमपात नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा घाटी में 10 जनवरी तक रात के तापमान में काफी गिरावट आएगी और इसके बाद इसमें एक से दो डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।
JAN 10, 2026 07:01 IST

Aaj ka Mausam Live Updates: कश्मीर में भीषण ठंड का प्रकोप


कश्मीर में तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है। जिस कारण श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जिससे शुक्रवार को स्थानीय डल झील के कुछ हिस्से जम गए। श्रीनगर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के तापमान (शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे) से कम था। दक्षिण कश्मीर का पर्यटन स्थल पहलगाम केंद्रशासित प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, हालांकि यह पिछली रात की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।