आंधी-तूफान से गिरा तापमान, झारखंड में हालात चिंताजनक, नदियां उफान पर, बिहार में आया अलर्ट
बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल जिलों 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह दक्षिण-मध्य बिहार के गया और नवादा जिलों में भी इसी तरह की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से संबंधित सभी अपडेट्स पर नजर बनाए रखें। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। किसानों को भी इस मानसून से फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि खरीफ फसल की बुआई के लिए यह समय बारिश की जरूरत होती है।
यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा, आज बारिश होगी? IMD ने जारी किया तूफान और बाढ़ का अलर्ट: लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी के मानसून में फिर एक बार तेजी आई है। आज यानी 1 जुलाई से 2-3 डिग्री पारा गिरने की भी संभावना है। पश्चिमी हिस्सों के साथ आज पूर्वी यूपी में भी बारिश-आंधी आने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।
पर्वतीय राज्यों की बात करें तो, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने, भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में वृद्धि के संकेत हैं। महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी भारी मानसूनी बारिश के कारण जलभराव और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों ओडिशा, असम, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी तेज बारिश से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बाढ़ का खतरा जताया है और एहतियात बरतने की सलाह दी है।
आज मौसम कैसा है .....
आज बारिश होगी या नहीं बनारस में?" IMD का बड़ा अपडेट
आज ओले गिरेंगे क्या आगरा में?" मौसम विभाग ने दिया जवाब
आज का तापमान कितना है भोपाल में?" IMD अलर्ट के साथ यहां जानें
यूपी-बिहार में मानसून एंट्री के बाद आज शाम का मौसम कितना बदल गया?
झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा? इन दिनों मानसून की रफ्तार तेज है, जहां रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और अगले 48 घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
हमारे आज का मौसम कैसा रहेगा के लाइव को गूगल पर नीचे दिए गए वॉइस क्वेरीज से सर्च किया जा सकता है
- आज शाम का मौसम कैसा रहेगा [शहर नाम] में?
- आज मौसम क्या है?
- आज बारिश होगी या नहीं?
- आज का तापमान कितना है?
- IMD अलर्ट आज का मौसम
आज का मौसम, IMD Weather News Live Updates:जयपुर में कल भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य की राजधानी जयपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और संभावना जताई है कि शहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी।आज का मौसम, IMD Weather News Live Updates:कानपुर में कल झमाझम बरसेंगे मेघ
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने कल कानपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।आज का मौसम, IMD Weather News Live Updates: दिल्ली में कल का मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में कल भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन इस दौरान शहर में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।उत्तराखंड के ऋषिकेश में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ऋषिकेश जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और पहाड़ों का मौसम भी सुहावना बना रहेगा।आज का मौसम, IMD Weather News Live Updates: बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, IMD Weather News Live Updates: बिहार के इन जिलों आने वाली है बारिश
आज का मौसम, IMD Weather News Live Updates: यूपी में टूटकर बरसे बादल
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के पलियांकला (जिला लखीमपुर खीरी) में अत्यन्त भारी वर्षा (212.7 मिमी.) तथा तहसील फतेहपुर (जिला बाराबंकी) में बहुत भारी वर्षा(165.0 मिमी) दर्ज की गई।आज का मौसम, IMD Weather News Live Updates: उत्तराखंड में अलकनंदा नदी का बढ़ा जलस्तर
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates: दिल्ली में गिरा पारा, 4 तारीख बादल रहेंगे मेहरबान
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जुलाई से लेकर 4 जुलाई तक हर दिन 'थंडरस्टॉर्म विथ रेन' यानी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा। जबकि नमी (ह्यूमिडिटी) 90 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है। 2 जुलाई को तापमान 34 डिग्री और 26 डिग्री और 3 जुलाई को 33 डिग्री और 27 डिग्री रहेगा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates:राजस्थान में आया अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP में जोरदार बारिश, IMD ने दी सावधानी बरतने की हिदायत
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बीते 24 घंटों में अत्यंत भारी बारिश हुई है, इसके साथ ही निवाड़ी और छतरपुर में भी बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: भारी बारिश से पटना स्टेशन पर जमा हुआ पानी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ा
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates: प्रयागराज में भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ा
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates: भारी बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:मुजफ्फरनगर जिले में भारी बारिश के कारण बढ़े गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नदी के किनारे बसे करीब एक दर्जन गांवों के निवासियों को एहतियात के तौर पर किनारों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। गंगा और सोलानी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण जीवनपुरा, रामपुर, उल्लूवाला, हंसावाला, अहमदवाला, लालपुर और फरीदपुर गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है।आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:नूंह में भारी बारिश के कारण ढहा मकान
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates: हरियाणा में नूंह जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया। जिससे 13 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और उसके परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने मलबे में फंसे सात लोगों को निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिसमें से अनीसा की मौत हो चुकी थी और तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:मंडी में चार जगह फटे बादल
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात 4 जगह बादल फटा है। जिससे भारी तबाही हुई है। फ्लैश-फ्लड और लैंडस्लाइड से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 13 से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना है।भारी बारिश के चलते उफान पर व्यास नदी
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:मंडी में रात से भारी बारिश का सिलसिला जारी
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। प्रदेश में 6 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया गया है।
इस बीच पालमपुर, बैजनाथ, सुंदरनगर, मुरारी देवी, कांगड़ा, शिमला और इसके आसपास के क्षेत्र जुब्बरहट्टी में आंधी-तूफान आया। प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। रविवार शाम से अब तक पंडोह में सबसे ज़्यादा 123 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद मंडी में 119.4 मिमी, मुरारी देवी में 113.2 मिमी, पालमपुर में 83 मिमी, घाघस में 65.4 मिमी, भरारी में 65.2 मिमी, कसौली में 64 मिमी, नादौन में 63 मिमी, स्लैपर में 62.8 मिमी, धरमपुर में 56.6 मिमी और सुजानपुर टीरा में 53 मिमी बारिश हुई।
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:हिमाचल में कहर ढा रहा मानसून
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने से सोमवार को भारी बारिश के कारण नुकसान की कई घटनाएं सामने आईं। शिमला में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई, जबकि रामपुर में बादल फटने से कई मवेशी बह गए। कई इलाकों में भूस्खलन और रास्तों के बंद होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:पंजाब-हरियाणा में आज भी बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों और चंडीगढ़ में सोमवार को बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 70.5 मिमी बारिश हुई। हरियाणा के यमुनानगर, हिसार, अंबाला, रोहतक, भिवानी, सिरसा, पंचकूला और करनाल में बारिश हुई। वहीं पंजाब के लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, मोहाली, गुरदासपुर और फिरोजपुर समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में मंगलवार तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा पारा
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई तथा लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अगले कई दिनों तक आमतौर पर बादल छाये रहेंगे तथा गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार छह जुलाई तक तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तथा दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान लू चलने की संभावना नहीं है।
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates:जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान
आज का मौसम, IMD Weather News Live Today Updates: आईएमडी ने सोमवार को जुलाई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया। साथ ही मध्य भारत, उत्तराखंड और हरियाणा के अधिकारियों व लोगों को बाढ़ के संभावित खतरे के कारण सतर्क रहने का सुझाव दिया। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों, पूर्वी भारत के कई इलाकों और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।
Ahmedabad News: पहले अस्पताल में तलाशा, फिर फुटपाथ से उठाया एक महीने का मासूम, ₹6 लाख की डील ने खोला बाल तस्करी नेटवर्क का राज
Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी, हाई कोर्ट ने घोषित किया नो-हॉकिंग और नो-वेंडिंग जोन
पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, कल होगी सुनवाई
Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
© 2026 Times Horizon Private Limited
