बिहार में ऑरेंज अलर्ट; पश्चिम की ओर बना दबाव क्षेत्र, गुजरात-राजस्थान में होगी भारी बारिश
Aaj ka Mausam 07 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर अब थमने लगा है। कुछ राज्यों में अभी भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के कारण नदियां उफान पर है। बाढ़ के कारण लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब मानसूनी बारिश विदाई की तरफ आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में बारिश का दौर पूरी तरह से थम जाएगा और आफत की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिलेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल।
बिहार में ऑरेंज अलर्ट; पश्चिम की ओर बना दबाव क्षेत्र, गुजरात-राजस्थान में होगी भारी बारिश
