आज का मौसम, 07 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी, उत्तराखंड में पड़ रही जमा देने वाली ठंड
आज का मौसम, 07 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी, उत्तराखंड में पड़ रही जमा देने वाली ठंड
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
मध्य प्रदेश के 4 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विज्ञान भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार, आज एमपी के 4 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रायसेन, राजगढ़, धार और शाजापुर शामिल है। यहां रातों की तरह दिन भी सर्द होने वाले हैं। रातों के तरह ही दिन में भी लोगों को ठिठुरन महसूस होगी।
8 फरवरी को एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस
यूपी में पछुआ हवाओं ने बढ़ी ठंड
बिहार में आज का मौसम
बिहार में बीते कुछ दिनों से ठंड का दौर थमने लगा है। यहां धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन-प्रतिदिन तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी बिहार का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
राजस्थान के 3 जिलों में कोल्ड वेव
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के तीन जिले चुरू, सीकर और नागौर में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज गति में सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा अन्य किसी भी जिले में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी में मौसम साफ बना रहेगा और अच्छी तेज धूप खिली रहेगी। आज प्रदेश के किसी भी जिले में कोहरे का और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं है। लेकिन कहीं-कहीं छिछला कोहरा रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा आज हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और चंबा में तेज सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कमी आएगी और ठंड का स्तर भी बढ़ेगा।
उत्तराखंड में जमा देने वाली ठंड
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ग्राउंड फ्रोस्ट (Ground Frost) का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां जमा देने वाली ठंड हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पौढ़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत तापमान में कमी होने से लोगों को ठिठुरते हुआ देखा जा रहा है।
