उत्तर भारत में ठंड का कहर; कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी; तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 04 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है और कई राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर होने की संभावना है। कई पहाड़ी राज्यों में तापमान 6°C से भी नीचे पहुंच चुका है, जबकि मैदानी इलाकों में भी ठंड तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आज का मौसम कई राज्यों के लिए ठिठुरन भरी सुबह और गिरते पारे के संकेत दे रहा है।
उत्तर भारत में ठंड का कहर; कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी; तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 4 और 5 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में, 4 से 6 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में, तथा 6 और 7 दिसंबर को झारखंड में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही, अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में क्रमिक रूप से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान स्थिर रह सकता है। मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में भी अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। उत्तरी-पूर्वी भारत में आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में आइए जानें आज के मौसम का हाल।
