LIVE

यूपी-बिहार में गिरेगा 2-डिग्री तापमान, इन राज्यों में भीषण बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

नवंबर माह शुरू होने के बावजूद अभी सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। सुबह शाम हल्की ठंडक महसूस जरूर हो रही है, लेकिन अभी स्वेटर पहनने जैसे हालात नहीं बने। आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन काफी देर से सर्दी देगी। इससे पिछले कई वर्षों में दिवाली और छठ पर्व तक ठंडक का एहसास होने लगा था। वहीं, दिन में सूरज की तपिश से गर्मी का भी एहसास करा रही है। खासकर, शहरी इलाकों के तापमान में गर्मी का असर ज्यादा देखा जा रहा है, लेकिन ग्रामीण अंचल में सुबह मामूली सर्दी महसूस हो रही है, जो 7 बजे के बाद गायब हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, छठ पर्व के बाद रातें और सुबह सर्द का अहसास कराएंगी। आने वाले दिनों में तेजी से तापमान के गिरने का दौर शुरू होगा। इस सीजन कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। आइए आपको बताएं समेत अन्य राज्यों के मौसम के हाल -

Pushpendra KumarUpdated Nov 2, 2024, 20:32 IST
Follow on Google News
यूपी-बिहार में गिरेगा 2-डिग्री तापमान, इन राज्यों में भीषण बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

यूपी-बिहार में गिरेगा 2-डिग्री तापमान, इन राज्यों में भीषण बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: नवंबर माह शुरू होने के बावजूद अभी सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। सुबह शाम हल्की ठंडक महसूस जरूर हो रही है, लेकिन अभी स्वेटर पहनने जैसे हालात नहीं बने। आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन काफी देर से सर्दी देगी। इससे पिछले कई वर्षों में दिवाली और छठ पर्व तक ठंडक का एहसास होने लगा था। वहीं, दिन में सूरज की तपिश से गर्मी का भी एहसास करा रही है। खासकर, शहरी इलाकों के तापमान में गर्मी का असर ज्यादा देखा जा रहा है, लेकिन ग्रामीण अंचल में सुबह मामूली सर्दी महसूस हो रही है, जो 7 बजे के बाद गायब हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, छठ पर्व के बाद रातें और सुबह सर्द का अहसास कराएंगी। आने वाले दिनों में तेजी से तापमान के गिरने का दौर शुरू होगा। इस सीजन कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। आइए आपको बताएं समेत अन्य राज्यों के मौसम के हाल -

NOV 02, 2024 20:31 IST

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में रविवार को सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। जिसके बाद आसमान साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
NOV 02, 2024 18:22 IST

5 नवंबर तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

NOV 02, 2024 18:17 IST

आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट

आईएमडी ने आंध्रा प्रदेश के 7 जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में प्रकाशम, एसपीएसआर नेल्लोर, वाईएसआर कडपा, अन्नमय्या, तिरुपति और चित्तूर शामिल हैं। यहां हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
NOV 02, 2024 15:12 IST

केरल के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट




मौसम विभाग ने केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, पलक्कड़, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शेष जिलों में वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
NOV 02, 2024 14:15 IST

राजस्थान में सामान्य से दो डिग्री बढ़ा तापमान

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है। तापमान की कमी से मौसम में बदलाव आना शुरू होगा।
NOV 02, 2024 13:36 IST

तमिलनाडु-केरल में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि दक्षिण भारत के दो राज्यों में भारी बारिश की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों तक तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य राज्यों में भारी बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। लेकिन कई स्थानों पर तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
NOV 02, 2024 12:55 IST

कर्नाटक के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के 9 जिले उडुपी, चिकमगलूर, दक्षिण कन्नड़, हसन, मांड्या, चामराजनगर, मैसूर और कोडागु में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश से साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
NOV 02, 2024 11:01 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज तमिलनाजु के अधिकतर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथौरम, शिवगंगई, डिंडीगुल, मदुरै, पुदुक्कोट्टई, तिरुचिरापल्ली, करूर, त्रिरुपुर, कोयंबटूर, इरोड, नीलगिरी, नामक्कल, धर्मपुरी, सलेम, तंजावुर और पेरम्बलूर शामिल हैं।
NOV 02, 2024 09:42 IST

यूपी में 24 घंटे में गिरेगा 3 डिग्री तक पारा

यूपी में अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों के तापमान मे2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा और सर्दियों की शुरुआत होगी। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश, आंधी आदि को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इसका अर्थ ये है कि यूपी में मौसम साफ बना रहेगा। आने वाले दिनों में भी मौसम के साफ रहने की संभावना है।
NOV 02, 2024 09:02 IST

यूपी में बदले मौसम के मिजाज

त्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। ठंड शुरू होने के साथ प्रदेश की राजधानी समेत की जिलों में प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। जिलों की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि इसमें सांस लेना भी मुश्लिक हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
NOV 02, 2024 08:06 IST

मुंबई में कब ठंड पड़ती है?


मुंबई में ज्यादातर मौसम सामान्य रहता है, लेकिन जनवरी से फरवरी तक हल्की ठंड पड़ती है, जो यहाँ आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण होती है।
NOV 02, 2024 06:53 IST

बिहार में न्यूनतम अधिकतम तापमान


बिहार में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा, जो सामान्य के हिसाब से अधिक था। कमोबेश यही हालात इस सप्ताह तक बने रहेंगे।
NOV 02, 2024 05:34 IST

बिहार में सुबह शाम ठंड का एहसास


बिहार में भी अब सुबह शाम हल्की सर्दी महसूस की जाएगी। हालांकि, पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष तापमान में कमी नहीं आई है। आईएमडी के मुताबिक, छठ पर्व तक काफी हद तक ठंड होने लगेगी।
NOV 02, 2024 05:34 IST

यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान इतना


यूपी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि, दिवाली के दूसरे दिन शाम को ठंडक का एहसास भी हुआ। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि छठ पर्व तक तापमान काफी हद तक कमी देखी जा सकती है।
NOV 02, 2024 05:34 IST

तमिलनाडु में आज भारी बारिश के आसार


तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान डिंडीगल, मदुरै, तिरुचि, करूर, धर्मपुरी, नमक्कल, इरोड, सलेम, बेल्लोर, तुरुपत्तूर, कल्लाकुरिची, पेरम्बलुर, कृष्णागिरी और अरियालुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
NOV 02, 2024 05:34 IST

अब यूपी में भी बारिश के आसार कम


उत्तर प्रदेश में पूर्वी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए जा रहे थे, लेकिन अब आशंका के बादल छट गए हैं। अब शायद बारिश हो, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
NOV 02, 2024 05:34 IST

दिल्ली के तापमान में नहीं आ रही थी कमी


दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो यूपी के मौसम से कुछ हद तक ठीक है। फिर भी यह सामान्य मौसम के औसत तापमान से 2.9 डिग्री अधिक था। सुबह आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा। दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।
NOV 02, 2024 05:33 IST

राजधानी दिल्ली में करवट लेगा मौसम


दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अब ठंड शुरू होने की संभावना जताई थी। माना जा रहा था कि सुबह-शाम की ठंड और बढ़ेगी। नवंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
NOV 02, 2024 05:33 IST

यूपी में आज सुबह ठंड का एहसास


उत्तर प्रदेश में सीजन का पहला दिन सबसे ठंड रहा है। दिवाली के दूसरे दिन शाम से ही तापमान में कमी देखी गई। शनिवार की सुबह काफी हद तक सर्दी प्रतीत हुई। छठ पर्व के बाद तेजी से पारा गिरने के आसार जताए जा रहे हैं। 10 नवंबर तक अच्छी खासी सर्दी के दस्तक की आशंका है।