दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी, बिहार में 7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की बहु मौसम संबंधी चेतावनी
उत्तर भारत में बीते कई दिनों से मौसम की चाल बदली हुई है। यहां एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। बीते पूरे महीने प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस बीच आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी, बिहार में 7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की बहु मौसम संबंधी चेतावनी
दो दिनों तक यूपी में बिगड़े रहेंगे हालात
अगले दो घंटों में होगी राजस्थान के इन इलाकों में बारिश
पूर्वोत्तर में आज भी बारिश से राहत नहीं
दिल्ली में हल्की बारिश और तूफान की संभावना
नोएडा में आज का तापमान
गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम का हाल
फरीदाबाद में आज बारिश की संभावना
गुरुग्राम में मौसम का हाल
नोएडा में आज का मौसम
नोएडा में आज आईएमडी द्वारा आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो राजधानी में सुबह के दौरान अच्छी धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम होते ही तेज हवाओं का दौर शुरू होगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।
बिहार में 7 दिन बारिश का अलर्ट
बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां मौसम विभाग ने 7 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में अगले 7 दिन तक भारी बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, महामायानगर, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और जालौन में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।
असम में 4 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित
असम में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस दौरान राज्य के 20 से अधिक जिलों में रहने वाले 4 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
