LIVE
आज का मौसम, 12 July 2024 LIVE: मुंबई में भारी बारिश से जलभराव, यूपी के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में आज बरस सकते हैं मेघ
आज का मौसम, 12 July 2024 LIVE: मुंबई में भारी बारिश से जलभराव, यूपी के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में आज बरस सकते हैं मेघ
JUL 12, 2024 15:25 IST
नोएडा में छाए बादल, बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा बह रही है। शाम तक बारिश की आशंका प्रतीत हो रही है।
JUL 12, 2024 13:20 IST
मुंबई में औसतन 93.16 मिमी बारिश दर्ज
मुंबई में औसतन 93.16 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी मुंबई और पश्चिमी मुंबई में यह आंकड़ा क्रमशः 66.03 मिमी और 78.93 मिमी था।
JUL 12, 2024 13:18 IST
मुंबई में भारी बारिश, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में विलंब
मुंबई में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हो रही मध्यम से भारी बारिश के बीच सार्वजनिक परिवहन सेवाएं और यातायात धीमा पड़ गया है।देश की वित्तीय राजधानी के कई हिस्सों में सुबह सात से 8 बजे के बीच 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। भारी बारिश के कारण सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे प्रशासन को यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।
JUL 12, 2024 11:47 IST
दिल्ली में बारिश के आसार
दिल्ली शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
JUL 12, 2024 07:55 IST
JUL 12, 2024 07:46 IST
यूपी के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
यूपी भारी बारिश और बाढ़ से बेहाल है। वाराणसी-गोरखपुर समेत 51 जिलों अलर्ट जारी किया गया है; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
JUL 12, 2024 05:46 IST
JUL 12, 2024 05:41 IST
यूपी के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित
उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश के कुल 12 जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, बस्ती, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और बलिया के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
JUL 12, 2024 05:41 IST
यूपी में शारदा, राप्ती, घाघरा, बूढ़ी राप्ती एवं क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर
उत्तर प्रदेश में बहने वाली शारदा, राप्ती, घाघरा, बूढ़ी राप्ती एवं क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
JUL 12, 2024 05:40 IST
दिल्ली में अगले 14 दिन होगी कम बारिश
राजधानी दिल्ली में अगले 14 तक बारिश के कम आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी ने 16 जुलाई तक सिर्फ एक ही दिन भीषण बारिश का अंदेशा जताया है।
JUL 12, 2024 05:40 IST
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के कई झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही झमाझम बारिश से कई नदियां उफान पर है और कई गांव पानी में डूब गए हैं।
JUL 12, 2024 05:40 IST
यूपी में बारिश के बाद उमस ने किया बेचैन
यूपी में उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल हैं। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
JUL 12, 2024 05:40 IST
यूपी में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूर्वी यूपी में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जारी किया है।
JUL 12, 2024 05:39 IST
आज दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का अलर्ट
राजधानी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 12 जुलाई यानी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश का अंदेशा है।
