आज का मौसम, 25 July 2024 Highlight: हिमाचल में बादल फटा, पुणे में भारी बारिश से तबाही, गुजरात में बाढ़ से आठ लोगों की मौत
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 25 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: हिमाचल में बादल फटने से हाईवे बंद किया गया। गुजरात में बाढ़ से आठ लोगों की मौत हो गई। उधर, मुंबई में भारी बारिश से रेल की पटरियां और सड़कें लबालब हैं। उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली और बिहार में अगले 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट है। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं मूसलाधार तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। उधर, बिहार-एमपी और यूपी के कई जिलों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के अलावा यूपी में गंगा-यमुना, घाघरा, शारदा और सरयू नदी उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ के साथ जुड़े रहिए-
आज का मौसम, 25 July 2024 Highlight: हिमाचल में बादल फटा, पुणे में भारी बारिश से तबाही, गुजरात में बाढ़ से आठ लोगों की मौत
पटना सहित इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
पुणे में आज तीन अगले घंटे तक भारी बारिश के आसार
हिमाचल में बादल फटने से हाईवे बंद
मंगलुरु में बारिश से दीवार ढही, एक किशोर की मौत
दिल्ली में प्रदूषण 117 एक्यूआई दर्ज
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज दिन में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में हो रही है भारी वर्षा
आज का मौसम, 25 July 2024 LIVE: गुजरात में बाढ़ से आठ लोगों की मौत
आज का मौसम, 25 July 2024 LIVE: मुंबई में तेज बारिश के कारण अंधेरी सबवे बंद
आज का मौसम, 25 July 2024 LIVE: तेज बारिश होने के कारण अंधेरी सबवे को भी बंद कर दिया गया है। सुबह होते ही दहिसर, बोरीवली,कांदिवली, मलाड,गोरेगांव ,जोगेश्वरी,अंधेरी,विलेपरले,सांताक्रुज,खार,बांद्रा जैसे अन्य इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिला
मुंबई में भारी बारिश से सड़कें-पटरियां जलमग्न
दिल्ली-एनसीआर में उमस से नहीं मिलेगी राहत
यूपी के इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट
यूपी के प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर और शामली में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
बुधवार को शाहजहांपुर में हुई सर्वाधिक बारिश
शाहजहांपुर में सर्वाधिक 46 मिमी फिर झांसी में 40.2 मिमी , आगरा में 13.4 , फुरसतगंज में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कौशांबी, चित्रकूट आदि में अच्छी बारिश के आसार हैं। महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक जारी किया ‘येलो' अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानी 28 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, कुल 15 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गईं, जिनमें मंडी की 12, किन्नौर की दो और कांगड़ा जिले की एक सड़क शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में 62 ट्रांसफॉर्मर पर भी असर पड़ा है।
हिमाचल में भारी बारिश के बाद 15 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान हुई भारी बारिश के कारण बुधवार को 15 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गईं।
दिल्ली में गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने राजधानी में 28 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इसके बाद दिल्ली में फिर से मौसम बदल सकता है और एक बार फिर से उमस की वापसी हो सकती है।
बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बुधवार को सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
