शहर

UP में काल बनकर आई बारिश, 9 लोगों की मौत; कोई डूबा किसी को सांप ने डसा

उत्तर प्रदेश में बारिश जनित घटनाओं में 24 घंटे में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें तालाबों नदीं में डूबने और सांप काटने की घटनाएं भी शामिल हैं।

Image

प्रतिकात्मक

यूपी में मॉनसूनी बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर सामने आ रही है। पहाड़ों में हो रही झमाझम बारिश के कारण मैदानी इलाके में बह रहीं नदियां उफान पर हैं, जो यूपी के रास्ते होकर गुजरी हैं। ये नदियां अपने साथ भारी मात्रा में पानी लेकर बह रही हैं, जिससे तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इधर, वर्षाजनित घटनाएं लोगों की जान ले रही हैं। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर बारिश जनित अलग-अलग घटनाओं में कुल नौ लोगों की मौत हो गई।

सर्पदंश से लोगों की मौत

राहत आयुक्‍त जी एस नवीन कुमा ने बताया कि राज्य के सात जिलों में डूबने और सांप के काटने से कुल नौ लोगों की मौत रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम छह बजे के बीच हुई है। सोमवार शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में 3.7 मिमी बारिश हुई। बयान के अनुसार, एक जून से अब तक राज्य में औसतन 344.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 394.1 मिमी का 87.5 प्रतिशत है।

यूपी में बारिश का अलर्ट

इधर, आईएमडी ने मॉनसून ट्रफ दक्षिण से उत्तर की ओर शिफ्ट होने से पूरे यूपी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अंदेशा जताया गया है, जिससे तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट हो सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article