शहर

Karnataka News: उडुपी में मां और 3 बेटों की चाकू घोंपकर हत्या, सनकी ने घर में घुसकर खेला खूनी खेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 12, 2023, 02:24 PM IST

कर्नाटक के केमन्नू में एक अज्ञात हमलावर ने मां और तीन बेटों की चाकू घोपकर हत्या कर दी। फिलहाल, हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Image

उडुपी में मां और 3 बेटों की हत्या

Photo : BCCL

उडुपी: जिले के केमन्नू में रविवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, एक नकाबपोश व्यक्ति जबरन घर में घुसा आया और उसने परिवार पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर पाता। इससे पहले परिवार कुछ समझ पाता हत्यारा अपने काम को अंजाम दे चुका था।

मरने वालों में हसीना (46) और उसके 23, 21 और 12 साल के तीन बच्चे हैं। जिन पर बेरहमी से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का पति खाड़ी देश में काम करता है। उडुपी जिले के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!