शहर

Malda News: मालदा में पुलिस वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बंगाल के मालदा में पुलिस वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। चंचल उपमंडल अधिकारी सौविक मुखर्जी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को सीतलपुर गांव में हुई।

Image

मालदा में पुलिस वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की गई जान

Photo : Times Now Digital

Malda News: पश्चिम बंगाल के मालदा में पुलिस वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार को एक पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक महिला सहित दो बुजुर्गों की मौत हो गई और दो नाबालिग घायल हो गए।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लोगों पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की

चंचल उपमंडल अधिकारी सौविक मुखर्जी ने बताया कि यह दुर्घटना सीतलपुर गांव में उस समय हुई जब एक पुलिस टीम एक मामले की जांच के लिए वहां गई थी और उनके वाहन ने चार स्थानीय लोगों को टक्कर मार दी और फिर एक घर में जा घुसी। अधिकारी ने कहा कि बासठ वर्षीय दानिशा बेवा और 60 वर्षीय एसके मोहम्मद की मौत हो गई जब उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिगों का चंचल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन के चालक पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाते हुए गांव में विरोध प्रदर्शन किया और दुर्घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article