शहर

आवारा कुत्तों से जान बचाकर भाग रहे 13 हिरणों की कुएं में गिरकर मौत, मध्यप्रदेश के शाजापुर में दर्दनाक घटना

आशंका जताई जा रही है कि आवारा कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में काले हिरण कुएं में गिर गए होंगे और कुएं की मुंडेर भी टूटी हुई मिली है।

Image

13 काले हिरणों की कुएं में गिरकर मौत

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक कुएं में एक आवारा कुत्ता और 13 हिरण मृत मिले। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया इस घटना के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी।वन मंडलाधिकारी (DFO) हेमलता शाह ने बताया कि कालापीपल तहसील के खरदौन कलां गांव में किसान राजेश पाटीदार के खेत में कुएं से रविवार को दुर्गंध आने पर परिजनों ने देखा कि उसमें कई जानवरों के सड़े-गले शव पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा कुएं से मरे हुए 13 हिरण (चार नर और नौ मादा) तथा एक कुत्ते को बाहर निकाला गया। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण और खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद सभी मृत जानवरों को दफना दिया गया

शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को सभी मृत जानवरों को दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आवारा कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में काले हिरण कुएं में गिर गए होंगे और कुएं की मुंडेर भी टूटी हुई मिली है।

कालापीपल और शुजालपुर तहसीलों में बड़ी संख्या में काले हिरण पाये जाते हैं

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शाजापुर जिले की कालापीपल और शुजालपुर तहसीलों में बड़ी संख्या में काले हिरण पाये जाते हैं।

800 हिरणों को अन्य वन अभयारण्यों में स्थानांतरित किया गया

कालापीपल क्षेत्र हिरणों की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है। कुछ महीने पहले यहां से करीब 800 हिरणों को अन्य वन अभयारण्यों में स्थानांतरित किया गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'