बिजनेस

Yes Bank Share Price: बेच दें या होल्ड करें, एक्सपर्ट्स ने बताया नया टारगेट

Yes Bank एक बार फिर सुर्खियों में है। इस साल शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली है और बैंक के तिमाही नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। मजबूत प्रॉफिट, बेहतर लोन ग्रोथ और जापान की बड़ी बैंकिंग कंपनी द्वारा हिस्सेदारी खरीदने के बाद स्टॉक में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या अब Yes Bank में निवेश करना सही रहेगा या नहीं? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं....

Image

yes bank share

Yes Bank के शेयर हाल ही में निवेशकों के बीच फिर से चर्चा में हैं। इस साल बैंक के शेयर ने मजबूत रैली दिखाई है और 16 रुपये से बढ़कर 24 रुपये तक पहुंच चुका है। यानी निवेशकों को अच्छे रिटर्न मिले हैं। बैंक ने सितंबर 2025 तिमाही में भी दमदार नतीजे पेश किए, जहां उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18% से ज्यादा बढ़कर 654 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की लोन बुक में 6.4% बढ़त और नेट इंटरेस्ट मार्जिन में 0.10% की वृद्धि हुई, जिसकी वजह से नेट इंटरेस्ट इनकम में भी 4.5% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं रूस-टोक्यो स्थित जापानी वित्तीय दिग्गज Sumitomo Mitsui Banking Corporation द्वारा Yes Bank में 24% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने के बाद से शेयर में और तेजी देखने को मिली है।

एक्सपर्ट की क्या है राय?

ब्रोकरेज हाउस Nirmal Bang Securities की मार्केट एक्सपर्ट स्वाति होटकर ने ET NOW स्वदेश से बातचीत में कहा Yes Bank के शेयर को लंबी अवधि के लिए होल्ड करने की सलाह दी है। उनके अनुसार, स्टॉक पहले ही 16 रुपये से 24 रुपये तक चढ़ चुका है, इसलिए अब नए निवेशक सीधे हाई स्तर पर खरीदारी करने से बचें और गिरावट पर निवेश की रणनीति अपनाएं। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 28 रुपये तय किया है और कहा है कि अगर यह लेवल पार होकर टिकता है, तो शेयर में और तेजी की गुंजाइश बन सकती है।

6 महीने का रिटर्न

Yes Bank के शेयर की बात करें तो पिछले छह महीनों में इसने करीब 28% रिटर्न दिया है। 31 अक्टूबर 2025 को यह शेयर 2.29% की तेजी के साथ 22.74 रुपये पर बंद हुआ। इस साल की शुरुआत से अब तक स्टॉक करीब 16% ऊपर है। पिछले एक साल में इसकी कीमत 16.02 रुपये से 24.30 रुपये के बीच रही है, और फिलहाल बैंक का मार्केट कैप करीब 71,346 करोड़ रुपये है।

कुल मिलाकर, Yes Bank धीरे-धीरे रिकवरी मोड में दिख रहा है और तिमाही नतीजे भी बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार की ओर संकेत देते हैं। हालांकि, तेज उछाल के बाद अब खरीदारों को थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। जो निवेशक पहले से निवेश कर चुके हैं, वे होल्ड करके चल सकते हैं, और नए निवेशक गिरावट का इंतजार कर सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में लंबी अवधि की सोच रखने वालों के लिए Yes Bank अभी भी एक संभावित विकल्प बन सकता है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article