बिजनेस

Yes Bank Share Price Today: यस बैंक के शेयरों में तूफानी तेजी, मूडीज की रेटिंग के बाद जबरदस्त कारोबार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 11, 2024, 04:15 PM IST

Yes Bank Share Price Today: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज की अपग्रेड रेटिंग के बाद यस बैंक के शेयर की कीमत में सुबह के शुरुआती सौदों में जोरदार तेजी देखी गई। यस बैंक के शेयर एनएसई पर 26.10 प्रति शेयर पर खुले और ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर 27.09 प्रति शेयर के इंट्राडे हाई को छू गए।

Image

यस बैंक के शेयर में उछाल

Photo : BCCL

Yes Bank Share Price Today: रेटिंग ऐजेंसी मूडीज की पॉजिटिव रेटिंग के बाद यस बैंक के शेयरों में गुरुवार को सुबह के कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह के कारोबार में यस बैंक के शेयर 8 फीसदी तक उछल गए। सुबह 09:35 बजे यस बैंक के शेयर 6.6 फीसदी बढ़कर 26.61 रुपये पर कारोबार रहे थे, जबकि बीएसई सेंसेक्स में 0.01 फीसदी की गिरावट आई थी। इस शेयर में भारी मात्रा में कारोबार हुआ, जिसमें एनएसई और बीएसई पर कुल 257.52 मिलियन शेयरों का लेन-देन हुआ।

27 रुपये के पार पहुंचा स्टॉक

इंट्रा-डे ट्रेड में यस बैंक के शेयर 27 रुपये के आंकड़े को पार कर गए। यस बैंक के शेयर आज सुबह 26.01 रुपये पर ओपन हुए और 27.08 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचे। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक पर अपना आउटलुक 'स्टेबल' से बदलकर 'पॉजिटिव' कर दिया है। इसके बाद से शेयरों में जोरदार कारोबार देखने को मिल रहा है।

बैंक के डिपजिटर बेस और लोन देने की फ्रेंचाइजी में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है। इससे अगले 12-18 महीनों में इसके मुनाफे में सुधार करने में मदद मिलेगी। मूडिज ने कहा कि बैंक अगर आगे अपनी ऐसेट क्वालिटी के साथ मुनाफे को बनाए रखता है, तो वह आगे भी रेटिंग अपग्रेड कर सकता है।

क्यों बदली गई रेटिंग

मूडीज ने अपनी रेटिंग अपग्रेड करने को लेकर कहा कि पॉजिटव आउटलुक में पिछले 2-3 साल में बैंक के एसेट क्वालिटी और कैपिटलाइजेशन में हुए सुधार को ध्यान में रखा गया है। यस बैंक का डिपॉजिट पिछली 8 तिमाहियों में लगातार बढ़ता रहा है। बैंक ने एक हालिया अपडेट में बताया कि जून तिमाही में उसका डिपॉजिट 2.64 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वार्षिक आधार पर 21 फीसदी अधिक है। हालांकि, बैंक का लोन ग्रोथ इंडस्ट्री के लेवल से नीचे था।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article