बिजनेस

Workmates Core2Cloud IPO: वर्कमेट्स कोर2क्लाउड का आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 200-204 रुपये प्रति शेयर

वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशन की स्थापना 2018 में की गई थी। यह अमेजन वेब सर्विसेज के साथ रणनीतिक सहयोग में क्लाउड और क्लाउड-केंद्रित सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला प्रदान करती है।

Image

workmates ipo/Photo-workmates

वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशन ने अपने 69.8 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 200-204 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आईपीओ अभिदान के लिए 11 नवंबर खुलेगा और 13 नवंबर को बंद होगा।

PTI/भाषा के मुताबिक कंपनी के शेयर बीएसई के एसएमई मंच पर 18 नवंबर को सूचीबद्ध होंगे। आईपीओ 29.08 लाख शेयर के नए निर्गम (कुल 59.34 करोड़ रुपये) और 10.50 करोड़ रुपये मूल्य के 5.14 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

इस नए निर्गम से प्राप्त 29.2 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा जबकि 8.6 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण चुकाने एवं सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशन की स्थापना 2018 में की गई थी। यह अमेजन वेब सर्विसेज के साथ रणनीतिक सहयोग में क्लाउड और क्लाउड-केंद्रित सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला प्रदान करती है।

इनपुट- भाषा

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article