बिजनेस

Reliance Power share: अनिल अंबानी की रिलायंस पॉवर पर लगा 5 फीसदी का लोअर सर्किट, जानें क्या है वजह

Reliance Power share hit 5% lower circuit: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार, 8 नवंबर को बीएसई पर 5% लोअर सर्किट के साथ ₹ 41.47 पर खुले, यह सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) के नोटिस के बाद देखने को मिल। नोटिस में कहा गया है कि रिलायंस पावर और उसकी सहायक कंपनी को अगले तीन वर्षों के लिए एसईसीआई निविदाओं में भाग लेने से रोक दिया गया है।

Image

रिलायंस पावर में फिर शुरू हुआ गिरावट का दौर।

Photo : Times Now Digital

Reliance Power shares hit 5% lower circuit: रिलायंस पावर के शेयरों में शुक्रवार, 8 नवंबर को 5 फीसदी की गिरावट आई और यह 41.47 रुपये पर पहुंच गया। इसके पीछे की वजह कंपनी और इसकी सहायक कंपनी रिलायंस एनयू बीईएसएस को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( एसईसीआई ) की निविदाओं में भाग लेने से तीन साल के लिए बैन करना है।

रिलायंस पावर को पहले खुशखबरी फिर बुरी खबर

एक द‍िन पहले ही खबर आई क‍ि र‍िलायंस पावर की सब्‍स‍िड‍ियरी रोजा पावर कर्ज मुक्‍त हो गई है। जिसकी वजह से गुरूवार को रिलायंस पावर के शेयर में अपर सर्किट लग गया। इसके कुछ ही देर बाद यह भी खबर आ गई क‍ि रिलायंस पावर और रिलायंस एनयू बीईएसएस लिमिटेड को कथित रूप से ‘फर्जी दस्तावेज’ जमा करने के लिए सरकारी सौर कंपनी सेकी की निविदाओं में ह‍िस्‍सा लेने के ल‍िये तीन साल के लिए रोक दिया गया है। इससे पहले भी सेबी ने अन‍िल अंबानी को स‍िक्‍योर‍िटी मार्केट से पांच साल के लि‍ए बैन कर द‍िया था।

Reliance Power shares Price History: रिलायंस पावर शेयर ने एक साल 100 फीसदी का रिटर्न दिया

रिलायंस पावर स्टॉक ने पिछले 5 दिन में 0.56 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 1 महीने में यह 9.57 फीसदी फिसला है। रिलायंस पावर शेयर ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों को 61 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस साल से अब तक स्टॉक में 73 फीसदी का रिटर्न देखने को मिला। वहीं 1 साल में रिलायंस पावर शेयर ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है और करीब 100 फीसदी का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article