बिजनेस

Who is Nikhil Merchant: कौन हैं निखिल मर्चेंट, जिन्होंने अनिल अंबानी की कंपनी का किया अधिग्रहण

Who is Nikhil Merchant: निखिल मर्चेंट स्वान एनर्जी के प्रबंध निदेशक (MD) हैं, जो एक कंपनी है जो तेल और गैस की खोज, कपड़ा और रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करती है। 1992 से पहले स्वान एनर्जी लिमिटेड जेपी गोयनका समूह की कंपनी थी।

Image

Who is the owner of Swan Energy Nikhil Merchant

Who is Nikhil Merchant: अनिल अंबानी की ज्यादातर लिस्टेड कंपनियां भारी कर्ज की वजह से दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं। इनमें से कुछ कंपनियों को खरीदार भी मिल चुका है। रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (आरएनईएल) को स्वान एनर्जी लिमिटेड ने खरीदा है। एनसीएलटी ने कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजॉलूशन प्रोसेस के तहत अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के लिए हाजेल इंफ्रा लिमिटेड की बोली को मंजूरी दी। हाजेल इंफ्रा लिमिटेड, स्वान एनर्जी की 74 पर्सेंट हिस्सेदारी और हाजेल मर्केंटाइल लिमिटेड की 26 पर्सेंट हिस्सेदारी वाला एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) है। यह डील 2100 करोड़ रुपये की थी।

कौन हैं निखिल मर्चेंट स्वान एनर्जी के MD

निखिल मर्चेंट स्वान एनर्जी के प्रबंध निदेशक (MD) हैं, जो एक कंपनी है जो तेल और गैस की खोज, कपड़ा और रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करती है। 1992 से पहले स्वान एनर्जी लिमिटेड जेपी गोयनका समूह की कंपनी थी। जिसे 64 वर्षीय निखिल मर्चेंट ने 1992 में खरीदा था। इस पहले स्वान मिल्स के नाम से जाना जाता था। स्वान एनर्जी का मार्केट कैप 16582 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के अनुसार, अप्रैल 2024 तक निखिल की कुल संपत्ति 8350 करोड़ रुपये है। उन्होंने फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की सूची 2024 में अपनी शुरुआत की।

Swan Energy Nikhil Merchant

स्वान एनर्जी

युद्धपोत बनाने वाली पहली प्राइवेट कंपनी

2021 में, उन्होंने रिलायंस नेवल इंजीनियरिंग (आरएनएवीएएल) का अधिग्रहण करने के लिए बोली जीती, जो पहले मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली शिपयार्ड थी। RNAVAL एक जहाज निर्माण और भारी उद्योग कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। RNAVAL भारत में युद्धपोतों के निर्माण के लिए लाइसेंस और अनुबंध प्राप्त करने वाली पहली निजी क्षेत्र की कंपनियों में से एक है।

बिजनेस में निखिल मर्चेंट के बेटे बोर्ड मेंबर

निखिल के भाई परेश, बेटे भाविक और बेटी विनीता के पास स्वान एनर्जी में बोर्ड मेंबर हैं। निखिल ने आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इसके अलावा, उनके पास SASMIRA से मैन मेड टेक्सटाइल्स केमिस्ट्री में डिप्लोमा है। निखिल ने फिलाडेल्फिया कॉलेज ऑफ टेक्सटाइल्स एंड साइंस से बीएस (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग) किया है।

बिजनेस में 35 साल से अधिक का अनुभव निखिल मर्चेंट

वर्तमान में स्वान एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में एमडी के रूप में कार्य करते हुए, वह विभिन्न पदों पर कई अन्य कंपनियों, संघों और समितियों से भी जुड़े हुए हैं। निखिल के पास प्रबंधन, संचालन, व्यवसाय योजना और कार्यान्वयन में 35 वर्षों से अधिक अनुभव है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article