बिजनेस

Mediclaim Policy VS Health Insurance: मेडिक्लेम पॉलिसी और स्वास्थ्य बीमा में क्या है अंतर, जानें आपके लिए कौन बेस्ट

Mediclaim Policy VS Health Insurance: स्वास्थ्य बीमा आपको जरूरी और संपूर्ण कवरेज देता है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च, डेकेयर, ओपीडी खर्च तक शामिल होता है। यह पूरा खर्च कंपनी पॉलिसी के मुताबिक उठाती है।

Image

मेडिक्लेम पॉलिसी बनाम स्वास्थ्य बीमा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मेडिक्लेम पॉलिसी और स्वास्थ्य बीमा में हैं कई अंतर
  • दोनों के अलग-अलग हैं फायदे
  • मेडिक्लेम पॉलिसी के फायदे हैं सीमित

Mediclaim Policy VS Health Insurance: आम तौर पर लोग स्वास्थ्य बीमा और मेडिक्लेम पॉलिसी को एक ही समझते हैं। इसी कंफ्जूयन के चलते वे स्वास्थ्य बीमा की जगह मेडिक्लेम खरीद लेते हैं। मगर ये एक बड़ी गलती है। अगर आप भी यही गलती कर रहे हैं या कर चुके हैं तो आपको अपनी गलती सुधारनी चाहिए। साथ ही आपको मेडिक्लेम पॉलिसी और स्वास्थ्य बीमा में अंतर को समझना चाहिए। इसके अलावा ये भी जानना चाहिए कि इनमें से आपके लिए क्या बेस्ट हो सकता है।

क्या है हेल्थ इंश्योरेंस

स्वास्थ्य बीमा आपको जरूरी और संपूर्ण कवरेज देता है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च, डेकेयर, ओपीडी खर्च तक शामिल होता है। यह पूरा खर्च कंपनी पॉलिसी के मुताबिक उठाती है।

क्या मिलते हैं फायदे

स्वास्थ्य बीमा में बीमा मेडिकल और सर्जिकल मेडिकल दोनों कवरेज मिलते हैं। स्वास्थ्य बीमा में आपको गंभीर बीमारी, मैटरनिटी बेनेफिट और यहां तक कि बांझपन कवर जैसे कई तरह के अतिरिक्त कवर ऐड-ऑन मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी फ्लेक्सिबल होती हैं और इन्हें अपनी आवश्यकताओं के अनुसार मैनेज किया जा सकता है। स्वास्थ्य बीमा में कैशलेस इलाज की भी सुविधा उपलब्ध होती है।

क्या है मेडिक्लेम पॉलिसी

मेडिक्लेम एक ऐसी बीमा पॉलिसी है जिसमें आपको कवर तभी मिलता है जब आप अस्पताल में भर्ती हों। इसमें अतिरिक्त कवर ऐड-ऑन नहीं मिलते। ज्यादातर पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने का अधिकतम कवर 5 लाख रुपये होता है।

क्या है फायदा

स्वास्थ्य बीमा की तुलना में ये कम फ्लेक्सिबल होती हैं। यदि आपके पास मेडिक्लेम है, तो आप खर्चों का भुगतान करने के लिए बीमा कंपनी के पास अपने बिल जमा कर सकते हैं, या आप मेडिक्लेम पॉलिसी में कैशलेस ऑप्शन चुन सकते हैं।

क्या रहेगा आपके लिए बेस्ट

मेडिक्लेम का कवर कम होने के कारण यह स्वास्थ्य बीमा से सस्ता है। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक आपके अधिक स्वास्थ्य बीमा लेना चाहिए। स्वास्थ्य बीमा लेते समय अलग-अलग कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले कवरेज, सेवाओं, बेनेफिट और प्रीमियम की तुलना करना बहुत महत्वपूर्ण है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article