बिजनेस

Suzlon Share Target: प्रमोटर फैमिली के हिस्सेदारी बेचने का सुजलॉन के शेयर पर क्या पड़ सकता है असर? क्या कह रहे जानकार? जानिए

Suzlon Share Price Target 2025: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों पर हाल ही में प्रमोटरों द्वारा 20 करोड़ शेयरों की बिक्री की खबरों का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है। यह ब्लॉक डील, जिसका अनुमानित मूल्य ₹1300 करोड़ है, शेयर की कीमत पर शॉर्ट टर्म में दबाव डाल सकती है।

Image

सुजलॉन के शेयर पर क्या है राय

KEY HIGHLIGHTS
  • सुजलॉन के लिए BUY कॉल
  • 81 रु तक का है टार्गेट
  • शॉर्ट टर्म में दिख सकता है दबाव

Suzlon Share Price Target 2025: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों पर हाल ही में प्रमोटरों द्वारा 20 करोड़ शेयरों की बिक्री की खबरों का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है। यह ब्लॉक डील, जिसका अनुमानित मूल्य ₹1300 करोड़ है, शेयर की कीमत पर शॉर्ट टर्म में दबाव डाल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रमोटरों की हिस्सेदारी बिक्री से शेयरों की सप्लाई बढ़ेगी, जिससे कीमत में 2-5% की गिरावट संभव है, खासकर क्योंकि यह डील बाजार मूल्य से 2% छूट पर हो सकती है। हालांकि सोमवार को सुजलॉन का शेयर ऊपर चढ़ा और कारोबार के आखिरी मिनटों में BSE पर 0.46 रु या 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 67.20 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

शेयर खरीदने की सलाह

हालांकि जानकारों का मानना है कि लॉन्ग टर्म नजरिए से, सुजलॉन की मजबूत स्थिति निवेशकों के लिए आकर्षक बनी रह सकती है। कंपनी ने हाल के तिमाही नतीजों में 365% की प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है और इसकी ऑर्डर बुक 5.1 गीगावाट पर रिकॉर्ड स्तर पर है।

ICICI सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है, जिसमें टारगेट प्राइस ₹76-₹81 रखा गया है। उनका मानना है कि कंपनी की 4.5 गीगावाट उत्पादन क्षमता और नेट कैश स्थिति इसे रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में मजबूत बनाती है।

लंबी अवधि में जोखिम की संभावना

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि लोकल सामग्री पर जोर देने वाला RLMM ड्राफ्ट नियम सुजलॉन की बाजार हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। हालांकि, कुछ विश्लेषकों जैसे वेंचुरा ने चेतावनी दी है कि मौजूदा वैल्यूएशन में अत्यधिक आशावाद है, जिससे लंबी अवधि में जोखिम हो सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article