बिजनेस

अरबपति वॉरेन बफेट की पत्नी को 'कॉफी' लगी महंगी, 328 रु है रेट

Warren Buffett's Wife Astrid Buffett: वॉरेन बफेट की पत्नी एस्ट्रिड बफेट को सन वैली कॉफी रोस्टर्स में एक कप कॉफी के लिए 4 डॉलर देने पड़े। वॉरेन बफेट की नेटवर्थ फोर्ब्स के अनुसार 9.35 लाख करोड़ रु है और वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यकित हैं।

Image

अरबपति की पत्नी को 4 डॉलर की 'कॉफी' लगी महंगी

KEY HIGHLIGHTS
  • वॉरेन बफेट की पत्नी ने की महंगी कॉफी की शिकायत
  • एक कप के लिए देने पड़े 4 डॉलर
  • एक प्रोग्राम में शिकायत करते सुना गया

Warren Buffett's Wife Astrid Buffett: अरबपति वॉरेन बफेट (Warren Buffet) की पत्नी एस्ट्रिड बफेट (Astrid Buffett) को एक प्रोग्राम में कॉफी की कीमत के बारे में शिकायत करते हुए सुना गया।

एस्ट्रिड बफेट ने एक जगह एक कप कॉफी के लिए 4 डॉलर या 328 रु का भुगतान किया। इसी के बारे में उन्हें एलन एंड कंपनी के सालाना "Summer Camp For Billionaires" प्रोग्राम में शिकायत करते सुना गया।

कहां देने पड़े एक कप कॉफी के लिए 328 रु

न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार एस्ट्रिड को सन वैली कॉफी रोस्टर्स (Sunny Valley Coffee Roasters) में एक कप कॉफी के लिए 4 डॉलर देने पड़े। एस्ट्रिड के पति वॉरेन बफेट की नेटवर्थ फोर्ब्स के अनुसार 9.35 लाख करोड़ रु है और वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यकित हैं।

'मिल जाती एक पाउंड कॉफी'

न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार एस्ट्रिड को कहते सुना गया कि 'उन्हें और बेहतर जगहों पर इसी कीमत में "एक पाउंड कॉफी मिल सकती है"। एस्ट्रिड की तरह उनके पति भी छठे सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद अपने कम खर्चीले व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

65 साल पुराने घर में रहते हैं बफेट

बफेट की सादगी का यह आलम है कि वे आज भी ओमाहा, यूएस के उसी घर में रह रहे हैं जिसे उन्होंने 1958 में 31,500 डॉलर (आज के हिसाब से 25.84 लाख रु) में खरीदा था। वह हर सुबह ऑफिस जाते हुए ब्रेकफास्ट के लिए मैकडॉनल्ड्स पर रुकते हैं। वहीं उन्होंने 40 से अधिक सालों तक 100,000 डॉलर की साधारण सैलरी ली है।

सबसे सफल निवेशकों में से एक

"ओरेकल ऑफ़ ओमाहा" के नाम से मशहूर वॉरेन बफेट अब तक के सबसे सफल निवेशकों में से एक हैं। बफेट बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) चलाते हैं, जिसके पास बीमा कंपनी Geico, बैटरी निर्माता ड्यूरासेल और रेस्टोरेंट रेंट डेयरी क्वीन सहित दर्जनों कंपनियां हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article