Vibrant Gujarat Global Summit 2024: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (VGGS) 2024 के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन के दौरान गुजरात के लिए ग्रुप ने पांच बड़ी घोषणाएं की। अबानी ने कहा कि रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में भारत भर में वर्ल्ड क्लास संपत्ति और क्षमताएं बनाने में 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। इसमें से एक-तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है। साथ ही उन्होंने भारत 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि अकेले गुजरात 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा।
मुकेश अंबानी ने कीं कई घोषणाएं
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड हजीरा में भारत की पहली कार्बन फाइबर फैसलिटी स्थापित करेगी। जिससे गुजरात 'नए मटेरियल्स और सर्कुलर अर्थव्यवस्था में अग्रणी' बन जाएगा। 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से गुजरात को अपनी ऊर्जा जरुरतों का 50% पूरा करने में मदद करने के लिए ग्रुप ने जामनगर में 5000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। यह फैसलिटी वर्ष की दूसरी छमाही में चालू हो जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की खुदरा शाखा, रिलायंस रिटेल, गुजरात में 'क्लालिटी प्रोडक्ट' लाएगी और अपने किसानों का सपोर्ट करेगी। दुनिया में कहीं भी 'सबसे तेज 5जी रोलआउट' पूरा करने के बाद आरआईएल की '5जी-सक्षम artificial intelligence (artificial intelligence) क्रांतियां' से गुजरात में नौकरियां पैदा होंगी। भारत 2036 ओलंपिक के लिए बोली लगाएगा और रिलायंस इसको लेकर गुजरात में निवेश करेगा।
2047 तक गुजरात 3 ट्रिलियन, भारत 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगी
मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। आज और आज के भारत में युवाओं के लिए अर्थव्यवस्था में प्रवेश करने, इनोवेशन करने और आसानी प्रदान करने का सबसे अच्छा समय है। करोड़ों लोगों के लिए जीवनयापन और कमाई आसान होगी। आने वाली पीढ़ियां वास्तव में राष्ट्रवादी और अंतरराष्ट्रीयवादी होने के लिए प्रधान मंत्री मोदी की आभारी होंगी। अमृत काल में आपने विकासित भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में एक ठोस आधार दिया है। दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से नहीं रोक सकती। और जैसा कि मैं देख रहा हूं कि अकेले गुजरात 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
