बिजनेस

Vedanta share price falls: मूडीज की रिपोर्ट के बाद टूटे वेदांता के शेयर, सुबह के कारोबार में ही स्टॉक में आई इतनी गिरावट

Vedanta share price falls: बुधवार को शुरुआती कारोबार में वेदांता के शेयरों की कीमत में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में स्टॉक एक्सचेंजों पर करीब 18 फीसदी की गिरावट आई है। बीते दिन कंपनी के शेयर 260 रुपये के आसपास क्लोज हुए थे।

Image

Vedanta Share Price Fall

Photo : BCCL

Vedanta share price falls: रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की रिपोर्ट के बाद आज सुबह के कारोबार में वेदांता रिसोर्सेज के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड्स पर अपनी रेटिंग को Caa3 से घटाकर Ca कर दिया था। इसके बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में वेदांता के शेयरों की कीमत में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर वेदांता के शेयर 2.74 फीसदी टूटकर 253.30 पर आ गए। बीते दिन कंपनी के शेयर 260 रुपये के आसपास क्लोज हुए थे।

एक साल में इतना टूटा स्टॉक

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने वेदांता रिसोर्सेज की कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग (सीएफआर) को भी Caa2 से घटाकर Caa3 कर दिया है। सुबह 9:20 बजे बीएसई पर वेदांता के शेयर 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 254.65 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में स्टॉक एक्सचेंजों पर करीब 18 फीसदी की गिरावट आई है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने कंपनी पर अपना नेगेटिव रेटिंग आउटलुक बरकरार रखा है।

अगर पिछले पांच दिनों की स्टॉक की चाल पर नजर डालें, तो यह बीएसई पर चार फीसदी से अधिक टूटा है। पिछले छह महीने में इस स्टॉक में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है।

लिक्विडिटी के मोर्चे पर चुनौतियां

रेटिंग एजेंसी ने संकेत दिया है कि वेदांता रिसोर्सेज को अगले 24 महीनों में महत्वपूर्ण लिक्विडिटी के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें डिफॉल्ट का हाई रिस्क भी शामिल है। मूडीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कौस्तुब चौबल ने कहा कि हम इस लेनदेन को अपने स्टैंडर्ड के तहत एक संकटग्रस्त एक्सचेंज मानते हैं, जो वेदांता रिसोर्सेज रेटिंग में हमारी गिरावट को दर्शाता है।

वेदांता समूह की यूके हेडक्वार्टर वाली मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज को पिछले सप्ताह बॉन्डहोल्डर्स से बॉन्ड की चार सीरीज के रीस्ट्रक्चर मंजूरी मिली थी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article