बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते बाजार में रहेगी हलचल, मैनबोर्ड, SME सेगमेंट खुलेंगे 4 बड़े आईपीओ

Upcoming IPO: अगर आप भी आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये अगले हफ्ते आईपीओ की हलचल मैनबोर्ड से लेकर SME सेगमेंट तक फैली होगी, जिससे निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर में निवेश के मौके मिलेंगे। 11 अगस्त से चार नए आईपीओ लॉन्च होंगे, वहीं 11 कंपनियां इस हफ्ते शेयर बाजार में अपनी लिस्टिंग करेंगी।

Image

IPO (pic credit: Canva)

Upcoming IPO: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कई कॉरपोरेट एक्शन के साथ चार बड़े प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) खुलने वाले हैं। इनमें BlueStone Jewellery & Lifestyle Ltd. और Regaal Resources Ltd. जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं, जो मैनबोर्ड पर सब्सक्रिप्शन के लिए उतरेंगी।

आईपीओ की हलचल मैनबोर्ड से लेकर SME सेगमेंट तक फैली होगी, जिससे निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर में निवेश के मौके मिलेंगे। 11 अगस्त से चार नए आईपीओ लॉन्च होंगे, वहीं 11 कंपनियां इस हफ्ते शेयर बाजार में अपनी लिस्टिंग करेंगी।

इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग

  • ब्लूस्टोन ज्वैलरी IPO – 11 से 13 अगस्त तक खुलेगा, कुल साइज ₹1,540.65 करोड़, प्राइस बैंड ₹492–₹517, लिस्टिंग 19 अगस्त को होगी।
  • रीगल रिसोर्सेज IPO – 12 से 14 अगस्त तक खुलेगा, साइज ₹306 करोड़, प्राइस बैंड ₹96–₹102, लिस्टिंग 20 अगस्त को होगी।
  • इकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस IPO – 11 से 13 अगस्त तक खुलेगा, साइज ₹42.03 करोड़, प्राइस बैंड ₹98–₹102, लिस्टिंग 19 अगस्त को होगी।
  • महेंद्र रियल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर IPO – 12 से 14 अगस्त तक खुलेगा, साइज ₹49.45 करोड़, प्राइस बैंड ₹75–₹85, लिस्टिंग 20 अगस्त को होगी।

11 आईपीओ की होगी लिस्टिंग

मेनबोर्ड पर 12 अगस्त को हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेब्यू करेगा, जबकि जेएसडब्ल्यू सीमेंट और ऑल टाइम प्लास्टिक्स 14 अगस्त को लिस्ट होंगे। एसएमई सेगमेंट में 11 अगस्त को एसेक्स मरीन और बीएलटी लॉजिस्टिक्स बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इसी दिन आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज, ज्योति ग्लोबल प्लास्ट, पार्थ इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल्स और भदोरे इंडस्ट्रीज एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगी। सप्ताह के अंत में, 14 अगस्त को सावलिया
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article