Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 3 IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें दो एसएमई आईपीओ होंगे। जबकि एक आईपीओ मेनबोर्ड का होगा। एसएमई आईपीओ में विलास ट्रांसकोर (Vilas Transcore) और जीएसएम फोइल्स (GSM Foils) शामिल हैं। जबकि ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस (Awfis Space Solutions) का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ इश्यू की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस (Awfis Space Solutions IPO)
ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का आईपीओ 22 मई को खुलकर 27 मई को बंद होगा। जबकि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 30 मई को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 364 रु - 383 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 598.93 करोड़ रु जुटाएगी।
इसके आईपीओ में लॉट साइज 39 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 39 शेयरों और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।
जीएसएम फोइल्स (GSM Foils)
जीएसएम फोइल्स का आईपीओ 24 मई को खुलकर 28 मई को बंद होगा। जबकि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 31 मई को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 32 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 11.01 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 4000 शेयरों की है।
विलास ट्रांसकोर (Vilas Transcore)
विलास ट्रांसकोर का आईपीओ 27 मई को खुलकर 29 मई को बंद होगा। जबकि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 3 जून को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 139 रु - 147 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 95.26 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
