कार्यक्रम की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, “भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक (संसदीय व्यवसाय की अनिवार्यताओं के अधीन) बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”
इस बार पूर्ण बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले, लोकसभा चुनाव से पहले 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया गया था।
पिछला बजट था अंतरिम
अक्षय ऊर्जा के मोर्चे पर, मोदी सरकार ने 10 मिलियन घरों में छत पर सौर ऊर्जा लगाने के अपने लक्ष्य पर जोर दिया था। सरकार ने 1 करोड़ घरों को छत पर सौर ऊर्जा लगाने की बात कही, जिससे हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा सके।
