बिजनेस

Unicommerce Esolutions: यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस ने किया मालामाल, 117.5% प्रीमियम पर लिस्टिंग, पैसा हुआ डबल

Unicommerce Esolutions Listing: यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। NSE पर इसका शेयर 235 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस 108 रुपये से 117.59 प्रतिशत अधिक है।

Image

लिस्ट हुई यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस

KEY HIGHLIGHTS
  • यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस हुआ लिस्ट
  • 117.5 फीसदी प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
  • पैसा कर दिया डबल

Unicommerce Esolutions Listing: यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। NSE पर इसका शेयर 235 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस 108 रुपये से 117.59 प्रतिशत अधिक है। यानी इसने लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर दिया है। वहीं BSE पर यह 230 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो आईपीओ प्राइस से 112.96 प्रतिशत अधिक है। करीब पौने 11 बजे NSE पर कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस (235 रु) से 7.31 रु या 3.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 227.69 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

BSE पर कितना है रेट

बीएसई पर कंपनी का शेयर यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस पौने 11 बजे आईपीओ प्राइस के मुकाबले 123.80 रु या 114.63 फीसदी की तेजी के साथ 231.80 रु पर है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,380 करोड़ रु है।

कैसा रहा था आईपीओ

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ को अंतिम दिन गुरुवार तक 168 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सॉफ्टबैंक ने इसमें निवेश किया हुआ है। NSE के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत जारी 14,084,681 शेयरों के मुकाबले 2,37,11,72,994 शेयरों के लिए आवेदन मिले।

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ में नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के सेगमेंट को 252.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के हिस्से को 138.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों के हिस्से को 130.99 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article