बिजनेस

Wipro Share: विप्रो में एक के बाद एक हाई-प्रोफाइल इस्तीफे, अब चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ने छोड़ा साथ, एक महीने में 12.5% फिसला शेयर

Wipro Share Price: विप्रो के कई सीनियर अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। बीते करीब 1 साल ये सिलसिला जारी है। इसका शेयर पर निगेटिव असर पड़ा है।

Image

विप्रो के शेयर में गिरावट

KEY HIGHLIGHTS
  • विप्रो में हाई प्रोफाइल इस्तीफे
  • अब सीटीओ ने छोड़ा साथ
  • 1 महीने में 12% फिसला शेयर

Wipro Share Price: विप्रो (Wipro) भारत की दिग्गज भारतीय आईटी कंपनी है। मगर विप्रो फिलहाल चुनौतियां का सामना कर रही है। विप्रो के मैनेजमेंट में उथल- पुथल दिख रही है। कई बड़े अधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं। अब कंपनी की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) शुभा तत्त्वर्ती (Subha Tatavarti) ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कंपनी के सीईओ थियरी डेलपोर्ट भी इस्तीफा दे चुके हैं। 3 महीने पहले मई में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) अमित चौधरी और APMEA प्रेसिडेंट अनीस चेंचाह ने भी कंपनी का साथ छोड़ दिया था। इन इस्तीफों का असर कंपनी के शेयर पर दिख रहा है।

ये भी पढ़ें -

एक महीने में 12.5 फीसदी टूटा शेयर

विप्रो का शेयर बीते एक महीने में 12.5 फीसदी टूट चुका है। 6 महीनों में ये 4.5 फीसदी नीचे आया है। बीते 5 दिनों में ये शेयर 1.91 फीसदी फिसला है। वहीं 2024 में अब तक ये केवल 2.5 फीसदी ऊपर चढ़ा है। आज कंपनी का शेयर BSE पर 10 बजे 0.35 रु या 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 489.30 रु पर है।

2023 में भी कई बड़े ऑफिसर्स ने दिया इस्तीफा

2023 में विप्रो के तब चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जतिन दलाल ने इस्तीफा दे दिया था, जो एक हाई-प्रोफाइल रिजाइन था। वह जल्द ही कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस में शामिल हो गए, लेकिन विप्रो ने उन पर मुकदमा कर दिया। हालांकि, 9 जुलाई को मुकदमे का निपटारा कर लिया गया।

अकेले 2023 में विप्रो ने अपने 10 से अधिक सीनियर ऑफिसर्स को खो दिया, जिनमें चीफ ग्रोथ ऑफिसर स्टेफ़नी ट्रॉटमैन, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जतिन दलाल, चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर संजीव सिंह शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article