बिजनेस

Bangladesh crisis: बांग्लादेश संकट से गारमेंट सेक्टर में अनिश्चितता, जल्द सामान्य होने की उम्मीद

Bangladesh crisis: इस सप्ताह की शुरुआत में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भारत आ गयीं। उनके इस्तीफा के बाद संसद भंग कर दी गई और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार का गठन किया गया है।

Image

बांग्लादेश संकट।

Photo : AP

Bangladesh crisis: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश संकट के कारण भारतीय परिधान क्षेत्र में थोड़ी अनिश्चितता देखी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वहां की अंतरिम सरकार जल्द ही समस्याओं को सुलझा लेगी। सीतारमण ने बजट बाद पारंपरिक रूप से भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल को संबोधन के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि पड़ोसी देश के साथ सीमाएं सुरक्षित रहें।

तमिलनाडु के कपड़ा उद्योग ने वहां किया निवेश

उन्होंने भारतीय निवेश के संबंध में कहा कि खासकर तमिलनाडु के कपड़ा उद्योग ने अच्छे विश्वास में वहां निवेश किया है और वहां जाकर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हमने कम आय वाले देशों को लेकर जो शुल्क और कोटा के मामले में उदार रुख अपनाया है, उसके कारण बांग्लादेश से निर्यात में भी वृद्धि हुई है। वे (बांग्लादेश में स्थित भारतीय परिधान उद्योग) भारत को भी निर्यात कर सकते हैं।’’

परिधान और बुना हुआ कपड़ा क्षेत्र में थोड़ी अनिश्चितता

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में संकट के कारण खासकर परिधान और बुना हुआ कपड़ा क्षेत्र में थोड़ी अनिश्चितता देखी जा रही है। सीतारमण ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि सभी निवेश सुरक्षित हैं... मेरे लिए बांग्लादेश संकट के कारण होने वाले प्रभाव के बारे में इस समय कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मुझे उम्मीद है कि अंतरिम सरकार जल्द से जल्द समस्याओं को सुलझा लेगी ताकि दोनों बांग्लादेश और भारत के लोग सामान्य स्थिति में वापस आ सके।’’

उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भारत आ गयीं। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफा के बाद संसद भंग कर दी गई और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार का गठन किया गया है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article