बिजनेस

Ultratech Cement Q3 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट का तीसरी तिमाही में लाभ घटा, आय बढ़ी; पूरी रिपोर्ट

Ultratech Cement Q3 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 1,473.51 करोड़ रुपये रहा। परिचालन आय में मामूली वृद्धि और विस्तार योजना पर प्रगति जारी।

Image

अल्ट्राटेक सीमेंट का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का रिजल्ट।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ultratech Cement Q3 Results: आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 1,473.51 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही के 1,774.78 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से कम है।

परिचालन आय में मामूली वृद्धि

अल्ट्राटेक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 17,193.33 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 16,739.97 करोड़ रुपये थी।

व्यय में वृद्धि

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल व्यय सालाना आधार पर बढ़कर 15,604.85 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 14,531.04 करोड़ रुपये था।

विस्तार कार्यक्रम पर प्रगति

अल्ट्राटेक ने अपने विस्तार कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त 18 लाख टन प्रतिवर्ष की क्षमता स्थापित की है। इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के अधिग्रहण के साथ कंपनी की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 17.11 करोड़ टन सालाना हो गई है।

भविष्य की संभावनाएं

कंपनी ने सरकार की बुनियादी ढांचे और आवास परियोजनाओं पर ध्यान देने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी मांग में वृद्धि होगी। कंपनी ने भविष्य में 7-8% की सतत वृद्धि की उम्मीद जताई है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article