Spam Calls: अगर आप भी स्पैम कॉल्स से परेशान हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) स्पैम कॉल्स रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए ट्राई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद लेगा। ट्राई के निर्देश के बाद वोडाफोन ने पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसका नाम सैंडबॉक्स है। इसे पूरे देश में जल्द ही शुरू किया जाएगा। इससे होगा यह कि अनचाहे कॉल्स खुद ही ब्लॉक हो जाएंगे और आपको स्पैम कॉल्स से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें -
डीएनडी नहीं हुआ कामयाब
ट्राई ने स्पैम कॉल रोकने के लिए डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) सुविधा शुरू की थी। मगर डीएनडी सर्विस सफल नहीं हुई। अब इस अभियान में एआई की मदद ली जाएगी, जिसके लिए जल्द ही अधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है।
एआई फिल्टर की मदद
स्पैम कॉल्स रोकने के लिए ट्राई एआई फिल्टर की मदद ले रहा है, जिससे टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क पर स्पैम कॉल्स को ही ब्लॉक कर देंगी। इससे यूजर तक स्पैम कॉल नहीं पहुंचेगी। एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर ऐसे नंबरों को दर्ज करेंगी, जो स्पैम कॉल करते हैं।
प्रमोशनल कॉल पर लगेगा बैन
नई सुविधा के तहत 10 अंकों के फोन नंबरों वाली प्रमोशनल कॉल भी बैन हो जाएंगी। उम्मीद की जा रही है कि ट्राई के नए प्लान से स्पैम कॉल में 90 फीसदी तक की कमी आएगी। हालांकि इस प्रोजेक्ट का ट्रायल कामयाब रहा है। मगर फिर भी शुरुआत में कुछ स्पैम कॉल्स आ सकती हैं।
गौरतलब है कि जो लोग क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन, कार लोन या इसी तरह की किसी अन्य जानकारी के लिए ईमेल के जरिए बैंक आदि से कॉन्टैक्ट करके उनकी साइट से लॉगआउट नहीं करते ऐसे लोगों के पास स्पैम कॉल ज्यादा आते हैं।
